{"_id":"5f74ba568ebc3e9b8a159ad8","slug":"play-responsibility-in-making-india-malnutrition-free-srawasti-news-lko542854236","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत को कुपोषण मुक्त बनाने में निभाएं जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत को कुपोषण मुक्त बनाने में निभाएं जिम्मेदारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटरा (श्रावस्ती)। बाल विकास परियोजना की ओर से 01 से 30 सितंबर तक पोषण माह मनाया गया। इसका बुधवार को समापन हुआ। इस दौरान इकौना के जगतजीत इंटर कॉलेज में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। इसकी अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य ने की। उन्होंने कहा कि हर व्यक्ति, संस्थान और प्रतिनिधि भारत को कुपोषण मुक्त बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाए।
जगतजीत इंटर कॉलेज इकौना में बुधवार को पोषण माह का समापन हुआ। इस दौरान विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. भूदेश्वर पांडेय की अध्यक्षता में बच्चों की ओर से रंगोली प्रतियोगिता, ऑनलाइन भाषण, अपने आसपास की महिलाओं को जागरूक करना, हाथ धोने का तरीका, आसपास के बच्चों को स्वस्थ रहने के लिए जागरूक करना आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए।
रंगोली प्रतियोगिता में गुड़िया प्रथम, मुस्कान द्वितीय तथा तमन्ना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जिन्हें विद्यालय की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। इस दौरान प्रधानाचार्य ने कहा कि सितंबर को राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया जाता है। हर व्यक्ति, संस्थान और प्रतिनिधि भारत को कुपोषण मुक्त बनाने में अपनी जिम्मेदारी निभाए। आप हर घर में पोषण का त्योहार मनाइये।
विज्ञापन
आप हर बच्चे, किशोर-किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिला को निर्धारित पोषण दिलाएं। आपका गांव तभी कुपोषण मुक्त होगा जब आप चाहेंगे। अल्पपोषण, खून की कमी (एनीमिया) तथा जन्म के वक्त कम वजन वाले शिशुओं की संख्या में कमी लाने के लिये विभिन्न मंत्रालय और विभाग विगत वर्षों से सक्रिय हैं। इस दिशा में अपेक्षित परिणाम हासिल होना अभी शेष है।
पोषण अभियान की मदद से जन जन के आहार और व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाया जाएगा। इस योजना में विभिन्न मंत्रालय एवं विभाग अपना सहयोग प्रदान करेंगे। इस अभियान को सफल बनाने के लिये पंचायत स्तर तक एक मजबूत साझेदारी की आवश्यकता है। इस दिशा में पंचायत प्रतिनिधि अपनी अहम भूमिका निभायें तथा कुपोषण को दूर करते हुए एक मजबूत देश की नींव रखें। इस दौरान रामबिहारी वाजपेई, श्रीनिवास तिवारी, सत्य प्रकाश मौर्य सहित कई छात्र छात्राएं तथा शिक्षक मौजूद रहे।