फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Petrol and diesel being smuggled to Nepal

तस्करी कर नेपाल भेजा जा रहा पेट्रोल-डीजल

Sun, 24 Jul 2022 11:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jul 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Petrol and diesel being smuggled to Nepal
श्रावस्ती। नेपाल में तेजी से बदलते आर्थिक हालात से भारत के सीमावर्ती इलाके भी प्रभावित होने लगे। भारत की तुलना में नेपाल में हमेशा सस्ता मिलने वाला पेट्रोल अब यहां से कहीं ज्यादा महंगा बिक रहा है। इसके चलते नेपाल से लोगों का आवागमन तेज हो गया है। वहीं कुछ क्षेत्रों में तस्कर भी सक्रिय हो गए हैं। इस बार तस्करी कर पेट्रोल-डीजल भारत से नेपाल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

नेपाल में पेट्रोलियम उत्पादों पर भारत से कहीं कम टैक्स रहता है। इस कारण नेपाल के जिलों में भारत की तुलना में पेट्रोल, डीजल, केरोसिन ऑयल, हवाई जहाज में प्रयुक्त होने वाला ईंधन व रसोई गैस कहीं सस्ती मिलती थी। इसीलिए अक्सर नेपाल से तेल के तस्करी की खबरें आती हैं। लेकिन इस समय नेपाल में तेल के दाम भारत से कहीं ज्यादा महंगा है। यही नहीं नेपाल में रसोई गैस के दाम भी आसमान छू रहे हैं। नेपाल की अर्थव्यवस्था की रीढ़ भारत ही है। नेपाल को पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति इंडियन आयल कॉर्पोरेशन करता है। नेपाल में शनिवार को पेट्रोल की कीमत नेपाली मुद्रा में 181 रुपये प्रति लीटर व डीजल 172 रुपये प्रति लीटर थी। वहीं केरोसीन प्रति लीटर 172 रुपये व रसोई गैस 1800 रुपये प्रति सिलिंडर था। भारत में नेपाल की करेंसी भारतीय एक रुपये की तुलना में एक रुपये साठ पैसे के बराबर होने के कारण पेट्रोल व डीजल के दामों में अच्छा खासा अंतर है। इसके चलते भारतीय क्षेत्र से पेट्रोलियम पदार्थों की तस्करी शुरू हो गई है।
विज्ञापन

यहां बढ़ गई मांग
नेपाल में पेट्रोलियम पदार्थों के दामों में वृद्धि के बाद जमुनहा, बघौड़ा, सिरसिया व भिनगा के पेट्रोल पंपों में अचानक बिक्री बढ़ गई है। इसके कारण क्षेत्र के जगजीवन प्रसाद बताते हैं कि नेपाल व भारत के मध्य मैत्री संबंध हैं। इसलिए नेपाल के वाहन बिना रोक-टोक के भारतीय क्षेत्र में आते हैं। यहां से वाहनों में पेट्रोल भर कर फिर वापस चले जाते हैं। जबकि रामफेरन का कहना है कि जमुनहा क्षेत्र में नेपाली वाहन कम आते हैं। यहां से जरीकेन में पेट्रोल व डीजल नेपाल की ओर से ले जाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी तस्करी की जानकारी नहीं
इस तरह की किसी भी तस्करी की जानकारी नहीं है। इसकी जानकारी ली जाएगी। किसी भी पदार्थ की तस्करी नहीं होनी चहिए। यह सुनिश्चित किया जाएगा। -कमलेश चंद्र एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed