फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   People traveling through shabby bridge

जर्जर पुल से आवागमन कर रहे लोग

Sun, 30 Aug 2020 09:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 09:54 PM IST
विज्ञापन
People traveling through shabby bridge
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला खुटेहना मार्ग स्थित सरयू नहर पर बना पुल विगत सप्ताह ओवर लोड वाहन गुजरने के कारण धंस गया था। ऐसे में जन सुरक्षा के मद्देनजर लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल के दोनों तरफ दीवार उठा कर रास्ता पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। इससे लोगों को दूसरे मार्ग से आना जाना पड़ता था। वहीं अब क्षेत्रवासियों ने दो किलोमीटर पश्चिम तिलकपुर व पूरब में मोहम्मदपुर से न जाकर पुल पर उठाई गई दीवार तोड़ दिया है। लोग जान जोखिम में डाल कर इस पुल से आवागमन कर रहे हैं।
विज्ञापन

सड़क निर्माण विभाग की ओर से जगह जगह बोर्ड लगाकर लोगों को दुर्घटना से देर भली व जोखिम से बचने के लिए सावधान किया जा रहा है। जिसका लोगों पर कितना असर पड़ता है, इसका प्रमाण गिलौला खुटेहना मार्ग पर देखा जा सकता है। जहां मुख्य सरयू नहर पर बना पुल ओवर लोड वाहन गुजरने के कारण धंस गया था। इससे पुल कई जगह क्षतिग्रस्त हो गया था। इस पर भारी व चौपहिया वाहन सहित लोग न गुजरें इसके लिए पुल के दोनों तरफ लोक निर्माण विभाग की ओर से दीवार खड़ी की गई थी।
विज्ञापन

वहीं गिलौला व खुेहना मोड़ पर बोर्ड लगा कर इस मार्ग पर आने जाने वाले वाहनों को पयागपुर मोहनीपुर अथवा बहराइच मार्ग से होकर गुजरने का विकल्प दिया गया था। इसके साथ ही क्षेत्र वासियों को गिलौला आने के लिए दो किलोमीटर पूरब मोहम्दापुर व दो किलोमीटर पश्चिम तिलकपुर मार्ग से होकर आने की सलाह दी गई थी। वहीं छोटे वाहन चालकों को भिखारीपुर मसढ़ी चौराहे से नहर की पटरियों के रास्ते धरसवां होकर या फिर वीरपुर पकड़ी कला होते हुए गोमदापुर गिलौला धनुही मार्ग से गिलौला आने की सलाह दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका अनुपालन न कर क्षेत्रीय लोगों ने पुल पर उठाई गई दीवार तोड़ दी। अब लोग पैदल व दो पहिया वाहन लेकर क्षतिग्रस्त पुल से आ जा रहे हैं। तिलकपुर व मोहम्मदपुर जाने से बचने के लिए लोग सुरक्षा दीवार ढहा कर जोखिम उठा रहे है। ऐसे में कब कोई बड़ी दुर्घटना हो जाए इससे इंकार नहीं किया जा सकता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष गिलौला विनोद कुमार ने बताया कि यदि ऐसा है तो पुलिस कर्मियों को मौके पर भेजा जाएगा। यदि कोई पुल से आता जाता मिला तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed