फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   People shivering with icy wind

बर्फीली हवा से कांपे लोग

Fri, 12 Feb 2021 10:53 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
People shivering with icy wind
श्रावस्ती। तराई में मौसम का मिजाज बदलने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को घने कोहरे की चादर चीर कर निकली धूप बादलों की लुकाछिपी के कारण लोगों को गर्मी का कोई खास अहसास न दिला सकी। बर्फीली पश्चिमोत्तर हवा के कारण लोगों को धूप में भी ठंड से बेहाल देखा गया।
विज्ञापन

जिले में शुक्रवार दोपहर तक कोहरा बूंद बन कर बरसता रहा। रात में कोहरा अधिक होने के कारण दृश्यता काफी कम रही। ऐसे में जहां रात में वाहन मार्ग पर रेंगते नजर आए। वहीं दिन भी दोपहर तक वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद कोहरे की चादर चीर कर सूरज निकला। इससे दोपहर में मौसम सामान्य हो गया। वहीं इसे देख लोगों में राहत की उम्मीद जगी। लेकिन यह उम्मीद ज्यादा देर तक कायम न रही। तेज बर्फीली हवा के कारण लोगों को सूरज की गर्मी का कोई खास अहसास नहीं हो सका। करीब ग्यारह किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही पश्चिमोत्तर हवा ने लोगों को ठंड से कंपकंपाने के लिए विवश कर दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले का तापमान दस डिग्री सेल्सियस रहा। किसानों का मानना है कि इस समय खेत में लगी सरसों या तो पक चुकी है। या फिर पकने की कगार पर है। इसके साथ ही अलसी व मसूर में भी फूल आने लगे हैं। ऐसे में यदि मौसम सामान्य हुआ तो किसानों को फायदा मिल सकता है। इस बारे में फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल डॉ. एमपी सिंह बताते हैं कि मौसम में उतार चढ़ाव अभी बना रहेगा। सुबह घना कोहरा व रात में पाला गिरने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed