{"_id":"5d66c5678ebc3e93b0394fef","slug":"people-protest-srawasti-news-lko4785835142","type":"story","status":"publish","title_hn":"मार्ग पर जलभराव से क्षुब्ध ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मार्ग पर जलभराव से क्षुब्ध ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
विज्ञापन
श्रावस्ती। इमलिया नारायन के मजरा अमवा गांव निवासी एक व्यक्ति ने पुरानी नाली को पाट कर बंद कर दिया है। जिससे गांव में बरसात का पानी जमा है। इससे नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीण पुलिस की ओर से कार्रवाई नहीं किए जाने से नाराज हैं।
सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम इमलिया नारायन के मजरा अमवा गांव में बरसात का पानी गांव की गली में बनी पुरानी नाली से होकर निकलता था। जिस पर गांव के ही एक व्यक्ति ने कब्जा कर नाली को बंद कर दिया था। इससे गांव का पानी नाली के रास्ते बाहर नहीं निकल पा रहा है।
इसके चलते बरसात का पानी अभी भी गांव की गलियों में भरा हुआ है। इससे होकर ग्रामीणों को आने जाने में असुविधा हो रही है। वहीं जलभराव के कारण ग्रामीणों को संक्रामक रोग के फैलने का खतरा भी सता रहा है। इसकी शिकायत ग्रामीणों ने कुछ दिन पूर्व सोनवा पुलिस से की थी। मौके पर पहुंचे सोनवा थानाध्यक्ष ने मौके पर जांच कर बंद नाली खुलवाने के लिए समझौता कराया था।
विज्ञापन
इसके बावजूद कब्जेदार ने नाली नहीं खोली। इससे नाराज ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को पत्र भेजा है। इसमें जल निकासी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में जगदेव, शिवकुमार, पुत्तन, ननके, पंकज, पहलवान सिंह, अर्जुन वर्मा, जगदेव प्रसाद, सुंदरा, लापता, हंसराजी आदि शामिल रहे।