फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   People involved in PM's Mann Ki Baat program

पीएम के मन की बात कार्यक्रम में जुटे लोग

Sun, 27 Jun 2021 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
People involved in PM's Mann Ki Baat program
श्रावस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का रविवार रेडियो पर सीधा प्रसारण हुआ। जिसे जन जन तक पहुंचाने के लिए भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई के कार्यकर्ताओं द्वारा जिले के सभी बूथों पर ग्रामीणों के साथ सुना गया।
विज्ञापन

माह के अंतिम रविवार पर प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम विभिन्न सोशल पटलों, टीवी, रेडियो एवं अन्य माध्यमों से आयोजित हुआ। जिलाध्यक्ष संजय कैराती पटेल व जिला पदाधिकारियों द्वारा भाजपा जिला कार्यालय पर इसे सुना गया। श्रावस्ती विधायक राम फेरन पांडे द्वारा अपने इकौना स्थित आवास पर अपने कार्यकर्ताओं व आम जनता के साथ मन की बात कार्यक्रम को सुना। पूर्व सांसद दद्दन मिश्र अपने आवास पर इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।
विज्ञापन

इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री ने कोविड जैसी महामारी में जिस प्रकार देश की जनता ने अपना सहयोग प्रदान किया। उसके लिए देशवासियों की ओर से उन्हें आभार प्रकट करता हूं। वहीं विधायक श्रावस्ती ने कहा कि जैसे माननीय प्रधानमंत्री ने कहा है कि प्रगति के अंदर गवर्नेंस बहुत महत्वपूर्ण है। चाहे व्यक्ति के विकास की बात हो, संस्था का विकास हो, समाज या देश का विकास हो, गवर्नेंस बहुत महत्वपूर्ण फैक्टर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह विचार बहुत सटीक और प्रासंगिक हैं। हम सभी भाजपा के सिपाही अपने प्रधानमंत्री की इन बातों का अनुसरण करते हुए अपने क्षेत्र, समाज व मानवता के लिए निरंतर कार्य करते रहेंगे। पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बिल्कुल सत्य कहा है कि कभी-न-कभी, यह विश्व के लिए केस स्टडी का विषय बनेगा कि भारत के गांव के लोगों ने हमारे वनवासी-आदिवासी भाई-बहनों ने इस कोरोना काल में किस तरह अपने सामर्थ्य और सूझबूझ का परिचय दिया। मन की बात के कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष शंकर दयाल पांडे, दिवाकर शुक्ला, पुरषोतम गुप्ता, रमन सिंह, संजू तिवारी, वीरेश मिश्रा सहित जिले के सभी मंडल अध्यक्ष एवं बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed