{"_id":"6ae8b8c82d6dc345a50a6892","slug":"pensioners-staged-a-protest-and-submitted-a-memorandum-shravasti-news-c-104-1-srv1004-124237-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पेंशनरों ने किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पेंशनरों ने किया धरना प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Mon, 02 Nov 2026 09:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 02 Nov 2026 09:52 PM IST
विज्ञापन
एसडीएम को ज्ञापन सौंपते पेंशनर्स।
श्रावस्ती। एआरटीओ कार्यालय के बाहर स्थित धरना स्थल पर सोमवार को सेवानिवृत्त कर्मचारियों और पेंशनरों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम प्रवीण यादव को सौंपकर चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावों के निस्तारण की प्रक्रिया सरल करने की मांग की।
सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरु नरायण पाठक ने बताया कि 28 सितंबर को पेंशन सलाहकार समिति की बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी शासनादेश से पेंशनरों को परेशानी हो रही है। पेंशनरों का ईएचआरएमएस कोड पोर्टल पर दर्ज नहीं है। वर्ष 2016 से पहले का पेंशन डाटा भी ऑनलाइन उपलब्ध नहीं है। ऐसे में ऑनलाइन आवेदन की व्यवस्था व्यवहारिक नहीं है।
उन्होंने मांग की कि चिकित्सा प्रतिपूर्ति के बिल ऑनलाइन के साथ ऑफलाइन भी स्वीकार किए जाएं। बताया कि बिलों का भुगतान रुकने से कई पेंशनरों का इलाज प्रभावित हो रहा है। इस मौके पर अवधेश कुमार यादव समेत अन्य मौजूद रहे।