{"_id":"688fb52bce37f4c74105bb6a","slug":"patients-who-came-in-the-hope-of-better-treatment-returned-disappointed-shravasti-news-c-104-1-srv1004-113146-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: बेहतर इलाज की आस में आए मरीज मायूस हो लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: बेहतर इलाज की आस में आए मरीज मायूस हो लौटे
Mon, 04 Aug 2025 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 04 Aug 2025 12:44 AM IST
विज्ञापन
पीएचसी नासिरगंज में लटक रहा ताला। -संवाद
श्रावस्ती/गिरंट बाजार। शासन के निर्देश के बावजूद रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नासिरगंज पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन नहीं हुआ। पीएचसी के गेट पर ताला लटकता मिला। इसके चलते बेहतर इलाज की आस में आए मरीज मायूस होकर लौट गए।
ग्रामीणों को उनके घर के पास ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रत्येक रविवार को सभी पीएचसी में मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के आयोजन का निर्देश है। बावजूद इसके जिले के कई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इसका पालन नहीं किया जा रहा है।
रविवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदत्तनगर गिरंट में जन आरोग्य मेले का आयोजन होता मिला। यहां चिकित्सक डॉ. शालिम मकसूद मरीजों की जांच कर इलाज करते मिले, लेकिन मेले पर बारिश का असर साफ दिखा, सिर्फ 24 मरीज ही पहुंचे। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नासिरगंज के गेट पर ताला लटकता मिला।
विज्ञापन
पीएचसी नासिरगंज खुली थी, लगभग 25 मरीजों का इलाज भी किया गया। बरसात होने के कारण शायद जल्दी बंद कर दिया गया होगा।
-डॉ. ठाकुर दास, सीएचसी अधीक्षक, मल्हीपुर