{"_id":"6859ad53904c61043d04aa9e","slug":"pashupatinath-temple-road-inaugurated-shravasti-news-c-104-1-srv1002-112209-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: पशुपतिनाथ मंदिर मार्ग का हुआ लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: पशुपतिनाथ मंदिर मार्ग का हुआ लोकार्पण
Tue, 24 Jun 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
गिलौला (श्रावस्ती)। गिलौला के ग्राम हरिहरपुर में जिला पंचायत से निर्मित पुल से पशुपतिनाथ मंदिर तक सड़क का निर्माण कराया गया है। इसका सोमवार को पूर्व सांसद व जिला पंचायत अध्यक्ष दद्दन मिश्रा ने लोकार्पण किया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि जहां संकल्प मजबूत हो और नेतृत्व समर्पित हो, वहां हर रास्ता तरक्की की ओर जाता है। यह मार्ग वर्षों से जर्जर स्थिति में था, जिससे क्षेत्रीय लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब इसका समाधान करते हुए एक नए और मजबूत मार्ग के निर्माण की दिशा में हम एक बड़ा कदम उठा चुके हैं। जनता की सुविधा व क्षेत्र का विकास ही हमारा संकल्प है। इसी संकल्प को हम निरंतर कार्य रूप दे रहे हैं। यह मार्ग क्षेत्रवासियों को सुगम, सुरक्षित व सुलभ यातायात की सुविधा प्रदान करेगा। साथ ही क्षेत्रीय व्यापार व शिक्षा को भी गति देगा। इस मौके पर ग्राम प्रधान कामिनी देवी, मीना देवी, मनीष मिश्रा, पंकज शर्मा, अंश वर्मा, जसराम, अनिल कुमार वर्मा, पंकज, सरदार राजिंन्द्र सिंह सहित काफी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।