{"_id":"60ad4cfe8ebc3efa07751806","slug":"panchayat-srawasti-news-lko5795881126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कहीं स्कूल तो कहीं पंचायत भवन में हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कहीं स्कूल तो कहीं पंचायत भवन में हुआ शपथ ग्रहण कार्यक्रम
विज्ञापन
श्रावस्ती। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों में 225 ग्राम प्रधानों ने मंगलवार को पद व गोपनीयता की शपथ ली। शपथ कहीं पंचायत भवन तो कहीं स्कूल के बरामदे में हुई। इसी के साथ अब प्रधानों को पहली बैठक का इंतजार है। पहली बैठक से ही पंचायत का कार्यकाल प्रारंभ होगा।
जिले में 397 ग्राम पंचायतें हैं। इन सभी पंचायतों के प्रधान जीत कर आ चुके हैं। लेकिन इसमें से मात्र 225 पंचायतों का दो तिहाई बहुमत से कोरम पूरा है। इसके अतिरिक्त स्थानों पर ग्राम पंचायत सदस्यों का निर्वाचन नहीं हो पाया था। ऐसे में बहुमत वाली पंचायतों का शपथ ग्रहण मंगलवार को हुआ। शपथ ग्रहण दो पारियों में हुआ। प्रत्येक पाली में पांच से छह पंचायत प्रमुखों को शपथ दिलाई गई। इकौना में 55, गिलौला में 35, जमुनहा में 49, हरिहरपुररानी में 41 व सिरसिया विकास खंड में 45 ग्राम प्रधानों ने वर्चुअल माध्यम से शपथ ली। अब इन पंचायतों को अपनी पहली बैठक 27 मई को होनी है। इस बैठक के साथ ही ग्राम पंचायतों का कार्यकाल प्रारंभ हो जाएगा।
ग्राम प्रधान चुने जाने के बाद भी अभी 172 पंचायतों को गठन के लिए इंतजार करना होगा। इसके लिए चुनाव आयोग जल्द ही उपचुनाव की तिथि घोषित कर सकती है। ग्राम पंचायत सदस्यों के चुने जाने के बाद पुन: शपथ ग्रहण की नई तारीख तय होगी। इसी के बाद अवशेष पंचायतों का गठन हो सकेगा।
विज्ञापन
जिले में दो तिहाई बहुमत पूरा करने वाले 225 पंचायतों का गठन करने की प्रक्रिया आगे बढ़ गई है। मंगलवार को दो पालियों में सभी का शपथ ग्रहण कराया गया है। पहली बैठक 27 मई को होगी।
- किरन डीपीआरओ