फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Paddy bought 20 percent of target in 27 days

27 दिन में खरीदा लक्ष्य का 20 फीसदी धान

Wed, 11 Nov 2020 09:17 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 09:17 PM IST
विज्ञापन
Paddy bought 20 percent of target in 27 days
श्रावस्ती। क्रय केंद्रों पर धान बेचने वाले किसानों की लंबी कतार है। इसके बाद भी क्रय केंद्रों पर खरीद की गति अभी भी धीमी बनी हुई। लगभग 27 दिन बीतने के बाद भी जिले में अब तक 20.57 प्रतिशत ही धान की खरीद हो पाई है। सबसे खराब स्थिति एनसीसीएफ के क्रय केंद्रों की है। जहां तीन हजार एमटी के सापेक्ष मात्र चार प्रतिशत ही किसानों से धान खरीदा गया। भुगतान की स्थिति भी चिंता जनक है। अब तक जिले में पचास फीसदी से भी कम का भुगतान हो पाया है।
विज्ञापन

धान उत्पादित करने वाले किसानों की स्थिति जिले में ठीक नहीं है। सरकारी खरीद केंद्रों पर किसानों से समय पर धान की खरीद नहीं हो पा रही है। इस पर धन की जरूरत के चलते किसान बिचौलियों को अपनी उपज बेचने को मजबूर हैं। वहीं बिचौलिए व आढ़ती किसानों से 900 रुपये में धान खरीद रहे हैं। क्रय केंद्रों पर धान नहीं खरीदे जाने का आंकड़ा स्वयं क्रय एजेंसियां ही दे रही है। देखा जाए तो जिले में अब तक धान बेचने के लिए दस हजार 75 किसानों ने अपना पंजीकरण कराया था।
विज्ञापन

इसके सापेक्ष मात्र 1256 किसानों से ही अब तक धान की खरीद की गई। यह खरीद लक्ष्य के सापेक्ष मात्र 20.57 प्रतिशत ही है। धान खरीद में ही नहीं बल्कि भुगतान में किसानों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है। अब तक 1256 किसानों से 7201.21 एमटी धान की खरीद की गई। इस पर किसानों का तेरह करोड़ 45 लाख 15 हजार रुपये बना, लेकिन इसके सापेक्ष अब तक मात्र छह करोड़ 65 लाख 96 हजार रुपये का भुगतान हो पाया है। शेष किसान पैसे के लिए क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

केंद्रों पर अब तक इतना खरीदा गया धान
जिले में 37 धान क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इसमें शासन की ओर से 35 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसमें खाद्य विभाग के पांच, एफसीआई का एक, एनसीसीएफ के दो व पीसीएफ के 29 क्रय केंद्र स्थापित किए गए है। खाद्य विभाग ने लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 16.38 प्रतिशत, पीसीएफ ने 24.84 प्रतिशत, एनसीसीएफ ने 4.03 एवं भारतीय खाद्य विभाग ने 15.16 प्रतिशत धान खरीद की है।
इस तरह जिले में अब तक लक्ष्य के सापेक्ष कुल 20.57 प्रतिशत ही धान की खरीद हो पाई है। जिले में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष क्रय एजेंसियों को खरीद का लक्ष्य दिया गया था। इसके सापेक्ष क्रय एजेंसियों पर अक्तूबर में ही किसानों ने अपना पंजीकरण कराकर अपने आप को सूचीबद्ध करा लिया था। यह बात और है कि अभी तक उनका नंबर नहीं आया है। यही नहीं जो किसान अभी तक सूचीबद्ध नहीं हो पाए हैं संभवता उनका नंबर भी धान बेचने के लिए कभी न आए।

धान खरीद व उसके भुगतान की समीक्षा प्रतिदिन की जा रही है। फिलहाल अभी कोई समस्या नहीं है। यदि किसानों को कहीं कोई समस्या आ रही हो तो उनके कार्यालय से शिकायत कर सकते हैं। - योगानंद पांडेय, अपर जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed