फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   outh arrested with 65 grams smack

65 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Sun, 25 Jul 2021 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jul 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
outh arrested with 65 grams smack
श्रावस्ती। मल्हीपुर पुलिस ने शनिवार रात गस्त के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया। मुखबिर की सूचना पर हुई गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने युवक के कब्जे से 65 ग्राम चरस बरामद किया। जिसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई की गई है। प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर दद्दन सिंह हमराहियों के साथ शनिवार रात गस्त पर निकले थे। इस दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि बनकटी गांव स्थित कब्रिस्तान के निकट एक युवक मौजूद है। जो मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक ने वहां मौजूद युवक को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने उसके कब्जे से 65 ग्राम स्मैक बरामद किया। गिरफ्तार युवक की पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम महरू मुर्तिहा के मजरा बनकटी निवासी जान मोहम्मद उर्फ भदे के रूप में हुई। जिसके विरुद्ध मल्हीपुर पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में कार्रवाई कर रिमांड मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया। जहां से आरोपी को जेल भेजा गया है। इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक बीसी दुबे बताते हैं कि मल्हीपुर पुलिस ने 65 ग्राम स्मैक के साथ युवक को गिरफ्तार किया है। जिसकी कीमत करीब साढ़े आठ लाख रुपये है। गिरफ्तार आरोपी को जेल भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed