फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Operation of Covid Control Room started in the district

जिले में कोविड कंट्रोल रूम का संचालन शुरू

Mon, 10 Jan 2022 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Operation of Covid Control Room started in the district
श्रावस्ती। जिले में वैश्विक महामारी कोरोना ने एक बार फिर से दस्तक दे दी है। मौजूदा समय जिले में चार कोरोना के सक्रिय मामले हैं। जिसे देखते हुए कोविड कंट्रोल रूम का संचालन शुरू करा दिया गया है। इसके साथ ही जिलेवासियों से डीएम ने कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से अनुपालन करने व शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण कराने की अपील की है।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना के नए वैरियंट ओमिक्रॉन को देखते हुए जिले में अलर्ट जारी किया गया है। अब तक हुई जांच में पांच लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिनमें से एक संक्रमित स्वस्थ हुआ है। जबकि चार लोग अभी संक्रमित हैं। जिले में देखा जाए तो अब तक कुल 6,22,661 लोगों की जांच कराई गई। इसके साथ ही 7,720 लोगों ने गैर जिलों में जांच कराई। इनमें से 6,21,547 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। जबकि 1114 लोगों की जांच रिपोर्ट अभी लंबित है। भिनगा में तीन, सिरसिया व गिलौला में एक एक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। कोरोना से संक्रमित रोगियों के इलाज के लिए एल-टू हॉस्पिटल भंगहा संचालित है। जहां कोविड मरीजों को भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट स्थित आईसीसीसी (एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर) का पुन: संचालन प्रारंभ करा दिया गया है। जिसका मोबाइल नंबर 9454417485, 9454417486, 9044047486, 9044287486, 8960148147, 8960498147 8176978147 एवं 9151588147 है। ये कंट्रोल रूम सातों दिन 24 घंटे संचालित हैं। किसी प्रकार की समस्या होने पर लोग फोन कर बता सकते हैं। जिनकी समस्याओं का निराकरण कराया जाएगा। जिला प्रशासन पूरी तरीके से लोगों के उचित इलाज, मदद और सहायता के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शत-प्रतिशत लोग कराएं टीकाकरण
जिले में कोरोना ने आमद दर्ज करा दी है। ऐसे में जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने जन सामान्य से अपील की है कि कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को देखते हुए टीकाकरण से अभी तक वंचित लोग तत्काल अपना टीकाकरण अवश्य करा लें। साथ ही 15 से 18 वर्ष की आयु के किशोरों का भी शत-प्रतिशत टीकाकरण कराकर उन्हें सुरक्षित करें। लोग अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग अपनाएं, बेवजह घरों से बाहर न निकलें। यदि उन्हें किसी भी प्रकार की कोई समस्या है तो अपने नजदीक के सीएचसी/पीएचसी में कोविड की जांच अवश्य कराएं। जिले के मूल निवासी जो बाहर रहकर नौकरी, रोजगार करते हैं। वह घर आते हैं तो अपने नजदीकी अस्पताल में कोविड-19 की जांच कराएं। जांच के दौरान यदि रिपोर्ट निगेटिव आती है तभी घर जाएं। यदि रिपोर्ट पॉजिटिव आती है या वह अस्वस्थ महसूस कर रहे हैं तो दवा लेकर ही घर जाएं। तथा स्वस्थ होने तक एकांतवास अवश्य करें। जिससे किसी भी दशा में कोरोना संक्रमण फैलने न पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed