फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Only seven percent of the students reached school on the first day

पहले दिन सात फीसदी छात्र ही पहुंचे स्कूल

Mon, 19 Oct 2020 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Only seven percent of the students reached school on the first day
श्रावस्ती। वैश्विक महामारी कोविड-19 के प्रकोप के चलते सात माह बाद सोमवार को छात्र स्कूल पहुंचे तो चहक उठे। सतर्कता के साथ नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं शुरू हुईं। पहले दिन स्कूलों की तैयारी तो पूरी दिखी लेकिन मात्र सात प्रतिशत बच्चों के साथ कक्षा का संचालन हुआ। इस दौरान डीआईओएस ने सात स्कूलों का भ्रमण कर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

कोविड-16 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए नौवीं से 12वीं तक के स्कूलों में पठन-पाठन शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पहले दिन पूरी सावधानी बरती गई। स्कूलों में छात्रों व शिक्षकों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद प्रवेश दिया गया। कुछ स्कूलों में पर्याप्त छात्र पहुंचे लेकिन ज्यादातर स्कूलों में शिक्षक छात्रों का इंतजार करते देखे गए।
विज्ञापन

जनता इंटर कॉलेज पटना खरगौरा में सुबह साढ़े आठ बजे थर्मल स्क्रीनिंग के बाद छात्रों को प्रवेश दिया गया। यहां कक्षा नौ में 17 व कक्षा 10 में 28 विद्यार्थी उपस्थित हुए। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अकीला बानो, केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य के साथ बाहर खड़ी होकर विद्यार्थियों का इंतजार करती रहीं। केंद्रीय विद्यालय में उपस्थिति पर्याप्त होने से यहां कक्षा का विधिवत संचालन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा में भी पठन-पाठन शुरू हुआ। प्रधानाचार्य ज्योति प्रकाश पांडे ने स्वयं छात्रों की थर्मल स्क्रीनिंग की। वहीं श्रावस्ती पब्लिक इंटर कॉलेज भिनगा में पहले दिन उपस्थित हुए छात्रों से अभिभावकों का सहमति पत्र जमा करवाकर घर भेज दिया गया। यहां मंगलवार से शिक्षण कार्य शुरू होगा।
जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. चंद्रपाल ने अलक्षेंद्र इंटर कॉलेज भिनगा, श्रावस्ती पब्लिक इंटर कॉलेज, राहुल स्मारक इंटर कॉलेज, चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज श्रावस्ती, जेतवन इंटर कॉलेज श्रावस्ती, सत्या दि आयज्न स्कूल इकौना व जगतजीत इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।

डीआईओएस ने बताया कि कक्षा संचालन के लिए निर्देश दिए गए थे। सभी स्कूलों में तैयारी पूरी थी। कक्षा नौ से 12 तक जिले में कुल 32 हजार दो सौ 93 छात्र पंजीकृत हैं। पहले दिन उपस्थिति कम दिखी। छह से सात प्रतिशत तक बच्चे ही स्कूल आए। अभिभावकों की सहमति लेकर छात्र संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed