{"_id":"693489466753cb9b30061da3","slug":"only-eight-out-of-43-complaints-were-resolved-shravasti-news-c-104-1-srv1004-116283-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: 43 में से आठ शिकायतें ही निपटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: 43 में से आठ शिकायतें ही निपटीं
Sun, 07 Dec 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 07 Dec 2025 01:21 AM IST
विज्ञापन
भिनगा में आयोजित समाधान दिवस में फरियाद सुनते डीएम व एसपी।- स्रोत: विभाग
श्रावस्ती। तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान कुल 43 शिकायतें आईं, जिनमें से मात्र आठ शिकायतों का ही मौके पर निस्तारण किया जा सका।
भिनगा तहसील में जिलास्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। डीएम अश्विनी कुमार पांडेय व एसपी राहुल भाटी सहित अन्य जिलास्तरीय अधिकारियों ने फरियादियों की शिकायतों को सुना। इस दौरान कुल 15 शिकायतें आईं, जिनमें से चार मामलों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। शेष मामलों के निस्तारण के लिए डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा के भीतर शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करें, जिससे फरियादियों को बार-बार दौड़ना न पड़े। यदि वही शिकायत पुन: आएगी, तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी।
विज्ञापन
इसी क्रम में जमुनहा तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस में कुल 18 शिकायतें आईं, जिनमें से मौके पर दो शिकायतों का निस्तारण कर दिया गया। इकौना में कुल 10 शिकायतें आईं, जिनमें से मौके पर दो शिकायतों का ही निस्तारण हुआ। इस मौके पर सीवीओ डाॅ. सुनील कुमार सिंह, अधिशासी अभियंता विद्युत राजनरायण, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी अजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।