फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Only close relative of SP candidate gave bet

सपा प्रत्याशी के नजदीकी रिश्तेदार ने ही दिया दांव

Sat, 26 Jun 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Jun 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Only close relative of SP candidate gave bet
श्रावस्ती। जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचन के लिए सपा प्रत्याशी अनुराधा यादव की दावेदारी एक नाटक की तरह दिखी। प्रत्याशी जहां एक दिन पूर्व लिए गए नामांकन पत्र पर प्रस्तावक का हस्ताक्षर तक न करा सकीं। आखिरी वक्त पर प्रस्तावक बने प्रत्याशी के एक नजदीकी रिश्तेदार ने ही उल्टा दांव खेलकर सबको हैरान कर दिया। प्रस्तावक बना डीडीसी बिना किसी को कोई जानकारी दिए दिन भर गायब रहा।
विज्ञापन

डीडीसी अध्यक्ष नामांकन पत्र लेने के लिए सपा ने एक दिन पूर्व ही कलेक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन कर प्रशासन पर नामांकन पत्र न देने का आरोप मढ़ा था। इसके बाद प्रशासन ने नामांकन पत्र सभी उम्मीदवारों को उपलब्ध करा दिया। शनिवार को जब नामांकन पत्र जमा करने की बारी आई तो सपा की ओर से पहले से तय ड्रामा खेला गया। जिलाध्यक्ष सुबह अपने डीडीसी पुत्र भरत लाल के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे। इनके जिम्मे प्रत्याशी का अनुमोदक बनने की जिम्मेदारी थी। पार्टी प्रत्याशी व उसका रिश्तेदार प्रस्तावक धनंजय यादव भी 12 बजे तक कार्यालय नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

इसके बाद जब प्रत्याशी अनुराधा यादव कार्यालय पहुंचीं तो उनके साथ उनका रिश्तेदार प्रस्तावक नहीं था। जिसको लेकर मौजूद सपा कार्यकर्ता सवाल उठाने लगे। प्रत्याशी ने प्रस्तावक को बुलाने के लिए उसके घर पर वाहन भेजा तो पता चला वह गायब है। उसका मोबाइल भी बंद बताता रहा। शाम तीन बजे तक प्रस्तावक नहीं आया। तो पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर प्रस्तावक को गायब करने का आरोप लगाते हुए कार्यालय के बाहर निकल कर कुछ देर नारेबाजी के बाद अपने घरों को वापस हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed