फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Only 22 of 446 complaints were settled.

446 शिकायतों में सिर्फ 22 का निपटारा

Tue, 03 Nov 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Only 22 of 446 complaints were settled.
श्रावस्ती। जिले की तहसीलों में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें कुल 446 शिकायतें प्राप्त हुई, जिनमें से 22 मामलों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। भिनगा तहसील में आयोजित जिला स्तरीय संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता डीएम ने की। इस दौरान अधिकारियों ने शेष मामलों का जल्द निपटारा कराने का निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिया।
विज्ञापन

भिनगा में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी टीके शिबु ने लोगों की समस्या सुनी। जहां बदलपुर निवासी पूजा देवी पत्नी भोलेनाथ ने परिवार रजिस्टर की नकल नहीं मिलने की शिकायत की। अकबरपुर निवासी अजीत ने खेत में कब्जा करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

समय माता कला निवासी खातूना पत्नी रोज अली ने पट्टे पर मिली भूमि पर कब्जा होने, गंगापुर निवासी दद्दू पुत्र राम अदालत ने चक मार्ग पर कब्जा होने की शिकायत की। बनकटवा निवासिनी संगीता पत्नी अरविंद व दत्तनगर निवासिनी बड़कली पत्नी पंकज ने आवास दिलाने की मांग की। इस पर डीएम ने संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार मौर्या की उपस्थिति में यहां 195 प्रार्थना पत्र प्राप्त आए। इनमें से मौके पर ही 05 का निपटारा किया गया। वहीं इकौना में 206 के सापेक्ष 14 व जमुनहा में 45 के सापेक्ष मौके पर ही 03 शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed