फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   One person corona infected, two become healthy

एक व्यक्ति कोरोना संक्रमित, दो हुए स्वस्थ

Sun, 08 Nov 2020 08:29 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 08:29 PM IST
विज्ञापन
One person corona infected, two become healthy
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमण की गति काफी कम हुई है। रविवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में एक व्यक्ति में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। उसे होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं दो लोग कोरोना को हराकर स्वस्थ भी हुए हैं। जिसे घर भेजा गया हैं।
विज्ञापन

तराई में वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप जारी है। रविवार को आई रिपोर्ट में सिरसिया के तुलसीपुर रोड स्थित बालापुर निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला। जिसे होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र में रहने वाले लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं दो लोग कोरोना से स्वस्थ भी हुए। इनमें संयुक्त जिला चिकित्सालय भिनगा में तैनात एक स्वास्थ्य कर्मी सहित जमुनहा के पटना निवासी एक व्यक्ति शामिल हैं। कोरोना से स्वस्थ हुए लोगों को घर भेजा गया है। जिले में अब तक 126480 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से 125025 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। अब तक जिले में 1118 लोग कोरोना संक्रमित मिले। इनमें से 13 की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले में मौजूदा समय कुल 31 एक्टिव केस हैं। जिले में कुल कंटेनमेंट जोन की संख्या अब 205 पहुंच चुकी है।

इनमें से नौ जोन अब भी सक्रिय हैं। सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि सावधानी बरत कर ही कोरोना से बचा जा सकता है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए बगैर मास्क घर से बाहर न निकलें। एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed