{"_id":"6026ba2e8ebc3ee9593b175e","slug":"one-got-positive-and-one-got-healthy-srawasti-news-lko564415491","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मिला पॉजिटिव तो एक हुआ स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मिला पॉजिटिव तो एक हुआ स्वस्थ
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में शुक्रवार आई कोरोना रिपोर्ट में एक व्यक्ति पॉजिटिव निकला। जिसे एलवन हॉस्पिटल भंगहा में भर्ती किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर वहां आसपास रह रहे लोगों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है।
वहीं एक व्यक्ति कोरोना संक्रमण से स्वस्थ भी हुआ। जिसे एहतियात बरतने का निर्देश देकर घर भेजा गया है। जिले में अब तक 231034 लोगों का कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है। इनमें से 230231 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है।
इनमें 1360 लोग कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिले में अब तक 18 लोगों की कोरोना संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। जिले में मौजूदा समय मात्र एक एक्टिव केस हैं। इकौना में एक व जमुनहा में दो कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। इस बारे में सीएमओ डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि कोरोना से सावधानी बरत कर ही बचा जा सकता है। लोगों को चाहिए कि कोरोना प्रोटोकाल का अनुपालन करते हुए बगैर मास्क घर से बाहर न निकलें।