{"_id":"6a402559c0aaaebcbf0e4382","slug":"one-dead-one-seriously-injured-in-collision-between-two-bikes-shravasti-news-c-104-1-srv1004-121196-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, एक गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत, एक गंभीर
Sun, 28 Jun 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
इकौना। इकौना-धनुही मार्ग पर कंजड़वा पेट्रोल पंप के निकट दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। ग्राम बनकटा निवासी नन्द कुमार (40) मुहर्रम का मेला देखने के लिए गए थे। वहीं, मध्यनगर मनोहरपुर निवासी शिवराम गुप्ता (38) मेला देखकर बाइक से वापस घर लौट रहे थे।
कंजड़वा पेट्रोल पंप के पास दोनों बाइकों में आमने-सामने की भिड़ंत हो जाने से दोनों सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने शिवराम गुप्ता को निजी वाहन तथा नंद कुमार गुप्ता को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने नन्द कुमार को मृत घोषित कर दिया। वहीं, शिवराम का प्राथमिक उपचार करने के बाद चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय भिनगा रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। (संवाद)