{"_id":"6a022d900c5376c4e409f0e0","slug":"one-accused-of-raping-a-minor-arrested-shravasti-news-c-104-1-slko1011-120065-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: नाबालिग से दुष्कर्म करने का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: नाबालिग से दुष्कर्म करने का एक आरोपी गिरफ्तार
Tue, 12 May 2026 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 12 May 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। सीओ इकौना आलोक कुमार सिंह ने बताया कि सोनवा थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने 28 अप्रैल को थाने पर तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया कि 27 अप्रैल को उनकी नाबालिग बेटी को सेमरापुरवा निवासी अशोक, बांके, सहजू व कंटू बहला फुसलाकर अपने साथ लेकर चले गए। महिला की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी। रविवार को गुप्त सूचना पर किशोरी को खोज कर अशोक को गिरफ्तार किया गया। किशोरी के बयान के बाद पॉक्सो की धाराएं बढ़ाकर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन