फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Old man dies after falling from tractor trolley

ट्रैक्टर-ट्राली से गिरकर वृद्ध की मौत

Sun, 06 Oct 2019 11:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
Old man dies after falling from tractor trolley
श्रावस्ती। इकौना के बेचूबाबा जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली पर बैठा एक वृद्ध रविवार को पशु चिकित्सालय गिलौला के निकट वाहन से नीचे गिर गया। इस दौरान ट्रॉली का पहिया वृद्ध के ऊपर से निकल गया। इससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वृद्ध गांव की ही एक बालिका के मुंडन संस्कार में शामिल होने जा रहा था। घटना के बाद शव को मौके पर छोड़कर ट्रैक्टर ट्रॉली सहित अन्य लोग वापस गांव लौट गए। सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है।
विज्ञापन

बहराइच के देहात कोतवाली अंतर्गत बरहिया गांव निवासी तीरथराम मौर्या की पुत्री प्रियंका का रविवार को मुंडन होना था। इसके लिए तीरथराम ने गांव के ही चुन्नू यादव की ट्रैक्टर ट्रॉली बुक कराई थी। चुन्नू यादव का पुत्र रामसूरत ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर इकौना नगर स्थित बेचू बाबा मंदिर जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली पर गांव व परिवार के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

बरहिया निवासी रामसमुझ भाष्कर (65) पुत्र होली ट्रॉली के टूल बाक्स पर बैठा था। जैसे ही रामसूरत ट्रैक्टर लेकर बौद्ध परिपथ स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय गिलौला के निकट पहुंचा, तभी राम समुझ अनियंत्रित हो टूल बाक्स से नीचे गिर गया। इस दौरान ट्रैक्टर ट्रॉली उसको रौंदती हुई आगे बढ़ गई। साथ में मौजूद लोग जब तक ट्रैक्टर ट्रॉली रोक कर उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास करते रामसमुझ की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के बाद शव को मौके पर छोड़ ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार लोग वापस बहराइच लौट गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची गिलौला पुलिस ने लाश का पंचनामा भराकर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। इस बारे में थानाध्यक्ष गिलौला विजय बहादुर बताते हैं कि घटना की सूचना मिली थी। लाश का पंचनामा भरा कर उसे पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया है। यदि तहरीर मिली तो मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed