{"_id":"693f0ac0d7ad25b5f30cdfba","slug":"old-man-died-during-treatment-shravasti-news-c-104-1-srv1004-116493-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: इलाज के दौरान वृद्ध की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: इलाज के दौरान वृद्ध की मौत
Mon, 15 Dec 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 15 Dec 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
सदानंद। (फाइल फोटो)
श्रावस्ती/गिलौला। गिलौला क्षेत्र के ग्राम करौंदी निवासी वृद्ध की शनिवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस से पोस्टमार्टम कराने की गुहार लगाई। इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गिलौला क्षेत्र के ग्राम करौंदी निवासी हृदयराम ने बताया कि उनके भाई सदानंद (65) बृहस्पतिवार को बीमार हो गए। इसके बाद वह स्वयं ही ई रिक्शा से इलाज कराने बहराइच मेडिकल कॉलेज पहुंचे, जहां पर चिकित्सकों ने उन्हें भर्ती कर लिया।
परिवार के लोगों को जब इसकी जानकारी हुई, तो अस्पताल पहुंचे। वहां पर शनिवार रात उनकी मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर चले आए। इसके बाद मौत के कारणों का पता लगाने के लिए गिलौला पुलिस को तहरीर देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की।
विज्ञापन
इस पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। विदित हो कि सदानंद छह भाई हैं, लेकिन वह नि:संतान होने के कारण अपनी भूमि को अपने एक रिश्तेदार को बैनामा कर दिया है।