{"_id":"6801583f07884aeab7016f5b","slug":"officials-should-listen-to-womens-problems-seriously-shravasti-news-c-104-1-srv1002-110633-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: तहसील में पंचायत पर अड़े किसान, पहुंचाया थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: तहसील में पंचायत पर अड़े किसान, पहुंचाया थाने
Fri, 18 Apr 2025 01:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Fri, 18 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
कौना तहसील में धरना प्रदर्शन कर रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को ले जाती पुलिस।
इकौना (श्रावस्ती)। इकौना तहसील परिसर में बृहस्पतिवार को भाकियू कार्यकर्ता जबरदस्ती मासिक पंचायत करने पर अड़ गए। पुलिस के बार-बार समझाने के बाद भी भाकियू कार्यकर्ता परिसर से हटने को तैयार नहीं हुए तो पुलिस कार्यकर्ताओं को अपने साथ थाने ले गई। थाने में पहुंचे एसडीएम को कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा।
आए दिन धरना प्रदर्शन के कारण तहसील व ब्लाक परिसर में बाधित होने वाले काम काज को देखते हुए एसडीएम इकौना ओमप्रकाश की तरफ से तहसील व ब्लाक परिसर में धरना प्रदर्शन करने पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद भाकियू तहसील अध्यक्ष रक्षाराम व कार्यकर्ता बृहस्पतिवार को तहसील परिसर में ही मासिक पंचायत करने पर अड़ गए। पुलिस द्वारा उन्हें वहां से हटाने का प्रयास करने पर नाराज कार्यकर्ता एसडीएम के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। इसके बाद पुलिस उन्हें थाने लेकर आ गई। भाकियू मंडल सचिव सोम शर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस भाकियू कार्यकर्ताओं को जबरन थाने उठाकर ले गई है।