फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Officials got virtual training for flood management

बाढ़ प्रबंधन के लिए अधिकारियों को मिला वर्चुअल प्रशिक्षण

Sat, 17 Jul 2021 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Officials got virtual training for flood management
श्रावस्ती। जिले के अधिकारियों को शनिवार कलेक्ट्रेट सभागार में वर्चुअल बैठक के माध्यम से बाढ़ प्रबंधन की जानकारी दी गई। इस दौरान उन्हें आपदा के दौरान बरती जाने वाली सावधानी, राहत व बचाव कार्य के लिए उठाए जाने वाले महत्वपूर्ण कदमों के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

वर्चुअल बैठक में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा विस्तृत रूप से बाढ़ प्रबंधन के बारे में अधिकारियों को जानकारी दी गई। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा उत्तर प्रदेश नाव सुरक्षा एवं नाविक कल्याण नीति, बाढ़ पूर्व चेतावनी की व्यवस्था, समुदाय आधारित आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण परियोजना, आपदा प्रहरी एप, मुख्यमंत्री स्कूल सुरक्षा कार्यक्रम, प्रदेश में बाढ़ शरणालयों एवं शरणार्थियों की स्थिति के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। एनडीआरएफ द्वारा बाढ़ से बचाव के पूर्व की तैयारियों के संबंध में अवगत कराया गया। अधिकारियों को बाढ़ के दौरान जान माल एवं पशु हानि को कम किए जाने के संबंध में विस्तृत कार्ययोजना की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिये गए कि बाढ़ आपदा को लेकर संवेदनशील, अतिसंवेदनशील स्थान चयनित किए जाएं और राहत शिविर, उपकरण, मानव संसाधन, कंट्रोल रूम, हेलीपैड, पुल, जर्जर व जीर्णशीर्ण भवनों का जायजा भी लिया जाए। इस दौरान उपजिलाधिकारी भिनगा राजेश मिश्रा, उपजिलाधिकारी इकौना आरपी चौधरी, उपजिलाधिकारी/प्रभारी अधिकारी नजारत शिवध्यान पांडे, तहसीलदार जमुनहा जेपी चौहान, भिनगा राजकुमार पांडे, इकौना, आपदा प्रबंधन सलाहकार गफ्फार हुमायूं सहित एनडीआरएफ की टीम व बाढ़ चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed