फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Officers should ensure 100% compliance of Kovid protocol

कोविड प्रोटोकाल का शत-प्रतिशत अनुपालन कराएं अधिकारी

Thu, 13 Jan 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Officers should ensure 100% compliance of Kovid protocol
श्रावस्ती के भिनगा स्थित कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक करते नोडल अधिकारी - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कोरोना की रोकथाम के जिल में किए जा रहे प्रयासों की समीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ नोडल अधिकारी ने समीक्षा बैठक की। जिसमें उन्होंने निर्देश दिया कि कोविड-19 का नया वैरिएंट ओमिक्रॉन किसी भी दशा में फैलने न पाए। इसके लिए निगरानी समितियों के माध्यम से गांवों में लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने एवं अनिवार्य रूप से मास्क लगाने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

समीक्षा बैठक के दौरान सचिव राज्य मानवाधिकार आयोग उत्तर प्रदेश व जिले के नोडल अधिकारी एसवीएस रंगाराव ने कहा कि यदि गांव में कोई ऐसा व्यक्ति जो रोजी रोजगार कर बाहर से घर लौटा है तो अनिवार्य रूप से उसकी कोविड जांच कराई जाए। यदि रिपोर्ट निगेटिव आती है तो उसे घर भेजा जाए। अन्यथा एकांतवास की सलाह देकर घर भेजा जाए। गंभीर हो तो उसे कोविड अस्पताल में भर्ती कराया जाए। जिससे उस व्यक्ति को स्वस्थ बनाने के साथ ही परिवार को संक्रमण से बचाया जा सके। 15-17 वर्ष के बच्चों एवं उससे अधिक आयु के लोगों को टीकाकरण के बारे में जागरूक करें। सभी सीएचसी व पीएचसी के प्रभारी अपने क्षेत्रों के गांवों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर टीकाकरण से पूर्व व्यापक प्रचार कर वैक्सीनेशन के बारे में लोगों को अवगत कराएं। जिससे निर्धारित तिथियों पर लेखपाल, आशा, एएनएम व रोजगार सेवक की मदद से अधिक से अधिक लोगों का टीकाकरण कराया जा सके।
विज्ञापन

जिलाधिकारी नेहा प्रकाश ने बताया कि निगरानी समितियों द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। लोगों को मास्क का प्रयोग करने, सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने के साथ ही अन्य एहतियात बरतने व टीकाकरण के लिए जागरूक किया जा रहा है। कलेक्ट्रेट में एकीकृत कोविड कमांड कंट्रोल सेंटर संचालित है। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी कमलेश चंद्र, अपर पुलिस अधीक्षक केशव चंद्र गोस्वामी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. जयइंद्र सिंह, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मुकेश मातनहेलिया सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed