फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Officers committed to welfare of laborers

मजदूरों के कल्याण के लिए संकल्पवान हुए अधिकारी

Fri, 22 Jan 2021 10:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 10:38 PM IST
विज्ञापन
Officers committed to welfare of laborers
मजदूरों के कल्याण के लिए संकल्प लेते लोग - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। इकौना ब्लॉक परिसर में श्रमिक कल्याण योजनाओं की जानकारी देने व उनके पंजीयन के लिए चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद लोगों ने श्रमिक हितों में चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही मजदूरों को उनका अधिकार दिलाने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन

इकौना ब्लॉक परिसर में सद्भावना की ओर से श्रमिक चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद जिला श्रम अधिकारी की उपस्थिति में सद्भावना के सेक्टर प्रभारियों ने चौपाल में आए श्रमिकों का विभाग में पंजीयन के लिए फॉर्म भी भरा। इस दौरान योगेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि इस चौपाल में विकास क्षेत्र के 40 ग्राम पंचायतों के श्रमिक सेवक मौजूद हैं। जिनकी यह जिम्मेदारी है कि वह अपने-अपने गांव जाकर वहां निवासरत श्रमिकों को श्रम विभाग के माध्यम से चलाई जा रही कल्याण योजनाओं की जानकारी दें।
विज्ञापन

साथ ही उन्हें श्रम विभाग में अपना पंजीयन कराने के लिए प्रेरित करें। इस दौरान श्रमिक पंजीयन फॉर्म भी बांटे गए। इकौना तहसील अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष दिलीप शर्मा ने 100 दिन के रोजगार पर बल देने के साथ ही कोरोना वैक्सीन को जन ग्राही बनाने, अफवाहों को खारिज कर जनजागरण करने का संकल्प भी दिलाया। इस मौके पर गणनायक शुक्ल, बलराम शुक्ल, आजाद सिंह, मुजीब उल्ला, अंगनू राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed