फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Occupied land protected for animal feed

पशु चारा के लिए संरक्षित भूमि पर मिला कब्जा

Fri, 03 Jun 2022 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Occupied land protected for animal feed
श्रावस्ती। इकौना के जयचंद्रपुर कटघरा में निर्माणधाीन गो आश्रय स्थल का शुक्रवार को सीडीओ ने निरीक्षण किया। जहां खामियां व प्रगति धीमी होने पर सीडीओ ने नाराजगी जताया। वहीं अस्थाई गो संरक्षण केंद्र टंड़वा महंथ में गौ चारा के लिए चिह्नित भूमि पर दबंग का कब्जा मिला। जबकि अकबरपुर में गोवंशों के बच्चों को अलग रखने की व्यवस्था नहीं मिली।
विज्ञापन

इकौना क्षेत्र में निर्माणाधीन व अस्थाई गौस्थलों का सीडीओ अनुभव सिंह ने शुक्रवार को निरीक्षण किया। इस दौरान जयचंद्रपुर कटघरा में निर्माणधाीन गो आश्रय स्थल पर चार समितियां कार्य करती मिलीं। यहां टिनशेड की प्लिंथ नीची मिली। इससे यहां बरसात के दिनों में जल भराव की समस्या हो सकती है। जिसे ऊंचा करने का निर्देश दिया। 11 माह पूर्व पैसा मिलने के बावजूद यहां दो टिनशेड निर्माण के लिए जमीन के बराबर बीम की ढलाई का कार्य चल रहा था।
विज्ञापन

वहीं मजदूरों की संख्या भी काफी कम थी। इस पर नाराजगी जताते हुए कार्यदायी संस्था पैक्सफेड बहराइच को जून तक प्रत्येक दशा में चारों निर्माणाधीन पशु शेड एवं भूसा रखने का गोदाम पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बाद अस्थाई गौ संरक्षण केंद्र टंड़वा महंथ पहुंचे सीडीओ को जानकारी मिली कि यहां 341 में से चार पशु बीमार हैं। वहीं पशुओं के चारा के लिए चिह्नित भूमि पर गांव के एक व्यक्ति का कब्जे की शिकायत भी मिली। जिस पर एसडीएम इकौना को तत्काल कब्जा हटाने का निर्देश दिया। साथ ही उपायुक्त स्वत: रोजगार व बीडीओ इकौना को कब्जा खाली होते ही तत्काल हरा चारा की बोआई कराने का निर्देश दिया। वहीं गौवंशों के साथ रह रहे बच्चों को अलग बाड़े में रखने के लिए प्रधान व केयरटेकर को निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अकबरपुर में अस्थाई गोआश्रय में गोवंशों के बच्चों को अलग रखने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। साथ ही यहां पशु शड की टीन व पाइप टूटती दिखी। जिसे दुरुस्त कराने के लिए बीडीओ को निर्देशित किया। वहीं जिन पशुओं की मृत्यु हुई है उनका नियमित अंकन टैग पंजिका में नहीं मिला इस पर उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी इकौना को उसे दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। परिसर में निर्माणाधीन तालाब के एक तरफ कटीले तार लगाने को कहा। इस मौके पर कई अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed