{"_id":"5f832f908ebc3e9ba43c0221","slug":"obey-traffic-rules-srawasti-news-lko544714485","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात नियमों का करें पालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात नियमों का करें पालन
विज्ञापन
कटरा (श्रावस्ती)। बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती के चौधरी राम बिहारी बुद्ध इंटर कॉलेज में रविवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह का समापन हुआ। इसमें एनसीसी कैडेटों ने रंगोली बनाई। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में सफाई कर्मचारी आयोग उत्तर प्रदेश के सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम के समापन के दौरान 51वीं यूपी एनसीसी बलरामपुर के एनओ राजेश कुमार यादव ने कहा कि यातायात नियम व संकेत की जानकारी सभी के लिए जरूरी है। जब भी लोग सड़क पर पैदल निकले या फिर वाहन लेकर आएं जाएं यातायात नियम व संकेतों का कड़ाई से पालन करें।
इससे दुर्घटनाओं की संभावनाएं काफी कम रहती है। उप्र सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य श्याम लाल बाल्मीकि ने कहा कि सरकार ने एक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा नीति मंजूर की है। इसके तहत विभिन्न उपायों में जागरूकता बढ़ाना, सड़क सुरक्षा सूचना पर आंकड़े एकत्रित करना, सड़क सुरक्षा की बुनियादी संरचना के अंतर्गत कुशल परिवहन अनुप्रयोग को प्रोत्साहित करना तथा सुरक्षा कानूनों को लागू करना शामिल हैं।
विज्ञापन
सड़क सुरक्षा के मामलों में नीतिगत निर्णय लेने के लिए भारत सरकार ने शीर्ष संस्था के रूप में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा परिषद का गठन किया है। सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की ओर से राज्य तथा जिला स्तर पर सड़क सुरक्षा परिषद और समितियों की स्थापना कराई जा रही है। सड़क सुरक्षा पर चार स्तरों शिक्षा, प्रवर्तन, इंजीनियरिंग (सड़क और वाहनों) और आपात देखभाल के स्तर पर सुदीर्घ नीति अपनाई गई है।
वाहन चालकों को वाहन चलाते समय सुरक्षा उपायों, जैसे हेलमेट, सीट बेल्ट, पावर स्टेयरिंग, रियर व्यू मिरर और सड़क सुरक्षा पर ध्यान देना चाहिए। शिक्षक राजेश कुमार यादव ने कहा कि सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नवीन उपायों के तहत सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने के साथ टीवी, रेडियो व समाचार पत्रों के माध्यम से लोगों को जागरूक कर रहा है। इसके साथ ही सड़क सुरक्षा पर सेमिनार, सम्मेलन और कार्यशालाओं का आयोजन भी कराया जा रहा है। इस मौके पर एनसीसी कैडेट मौजूद रहे।