फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Nutrition campaign is a boon for poor children

गरीब बच्चों के लिए वरदान है पोषण अभियान..

Mon, 28 Sep 2020 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Sep 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Nutrition campaign is a boon for poor children
श्रावस्ती। जिले में बाल विवाह का प्रचलन पहले से ही चला आ रहा है। इससे बालिकाएं अज्ञानता वश कम उम्र में ही मां बन जाती हैं। परिपक्व न होने के कारण न तो वे अपना देखभाल कर पाती हैं और न ही नवजात का। इससे बच्चे कुपोषण के शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन

यही कारण है कि जिले में अन्य जिलों की अपेक्षा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर अधिक है। इसे गंभीरता से लेते हुए जिले में बाल विवाह निषेध कर दिया गया है। बाल विवाह की सूचना देने वाले को जिला प्रशासन द्वारा ईनाम देने के साथ ही प्रशंसा पत्र भी दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ये बातें सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पोषण अभियान की समीक्षा के दौरान डीएम टीके शिबु ने कहीं। उन्होंने कहा कि बाल विवाह की सूचना पर संबंधित व्यक्तियों के साथ-साथ वर-वधू के घर वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है। प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय विकास एजेंडा के केंद्र में पोषण को लाने के लिए पोषण अभियान की शुरुआत की गई है जो गरीब बच्चों के लिए वरदान साबित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि कुपोषण दूर करने के लिए कई विभागों के कन्वर्जेंस हेतु मिशन है। इसका लक्ष्य स्टंटिंग, कम वजन के शिशु, एनीमिया की दर में कमी लाना है। इसके लिए भारत सरकार ने जन आंदोलन का प्रयास किया है।
पोषण संबंधी गतिविधियों के आयोजन में सामुदायिक भागीदारी व जन मानस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सितंबर 2018 को देश भर में राष्ट्रीय पोषण माह के रूप में मनाया गया। सितंबर में एनीमिया शिविरों, पोषण रैलियों, घर यात्राओं, पोषण मेला, हाट बाजार व युवा समूह की बैठकें आदि गतिविधियां आयोजित की गईं।
प्रदेश सरकार ने पोषण माह को सफल बनाने के लिए न्यूट्री गार्डन हेतु अदरक, हल्दी, सहजन, बेल, आंवला, नीम, तुलसी व पुदीना आदि के पौधे घरों में लगाने पर बल दिया है। न्यूट्री गार्डन को विकसित करने के लिए शासकीय परिसरों, सरकारी स्कूलों, आवासीय स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, ग्राम पंचायत की भूमि को प्राथमिकता दी गई है। इसके साथ ही सरकार ने कुपोषित परिवार को निशुल्क गाय देने का आदेश जारी किया है।

पशुपालन विभाग को बाल विकास पुष्टाहार विभाग से समन्वय स्थापित कर इच्छुक कुपोषित परिवार के घरों में निराश्रित गोवंश उपलब्ध कराया जाए। कुपोषित परिवारों को गोवंश के भरण-पोषण के लिए प्रति माह में 900 रुपये दिए जाएंगे। बैठक में सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed