फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   No records of codeine-containing cough syrup, FIR lodged

Shravasti News: कोडीन युक्त कफ सिरप का नहीं था रिकॉर्ड, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 23 Nov 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 23 Nov 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
No records of codeine-containing cough syrup, FIR lodged
तुलसीपुर। कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध विक्रय और रिकाॅर्ड न दे पाने पर मेडिकल स्टोर संचालक पिता-पुत्र के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग के औषधि निरीक्षक ने प्राथमिकी दर्ज करवाई है। बुधवार को नासिरगंज बाजार स्थित नाग ड्रग हाउस व नाग मेडिकल स्टोर पर छापेमारी के दौरान भारी अनियमिता पाए जाने पर विभाग की ओर से यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन



औषधि निरीक्षक श्रीकांत गुप्ता ने बताया कि नासिरगंज धूमबोझी स्थित नाग ड्रग हाउस के निरीक्षण में रायबरेली के मेसर्स अजय फार्मा व गाजियाबाद की ऐसले फार्माटेक के कोडीन युक्त कफ सीरप फेनसिपिक-टी, फेनसिपिक-टीपी और रेक्सले-टी भारी मात्रा में मिले हैं।
विज्ञापन


फर्म संचालक आकाश नाग से इन दवाओं के मूल क्रय-विक्रय अभिलेख मांगे गए, लेकिन वो दे नहीं सके। वहीं, रिकॉर्ड में कोडीन युक्त दवाओं का स्टॉक शून्य मिला और आकाश नाग ने पूरा स्टॉक पहले ही बेचने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोडीन युक्त सिरप से मध्य प्रदेश में बच्चों की मौत के बाद से इसके क्रय-विक्रय आदि कड़ी नजर रखी जा रही है। दूसरी ओर कोडीन युक्त कफ सीरप का गैर-चिकित्सीय उपयोग नशे के रूप में भी तेजी से बढ़ रहा है। फर्म द्वारा बिना आवश्यक रिकॉर्ड और नियमों के भारी मात्रा में दवा विक्रय किया जाना गंभीर अपराध है।


जिस पर आकाश नाग के फर्म पर अनियमिताओं और औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के उल्लंघन को देखते हुए क्रय-विक्रय पर रोक लगा दी गई है। साथ ही प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है। ऐसी ही लापरवाही नाग मेडिकल स्टोर पर भी मिली। प्रोपराइटर माता प्रसाद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में सोनवा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।





औषधि निरीक्षक की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-बिशुनदेव पांडेय, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed