फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   No purchase at many purchasing centers on first day

पहले दिन कई क्रय केंद्रों पर खरीद नहीं हुई

Thu, 15 Oct 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
No purchase at many purchasing centers on first day
श्रावस्ती। जिले में स्थापित 37 में से ज्यादातर धान क्रय केंद्रों का गुरुवार को ताला तो खुला लेकिन बोहनी नहीं हुई। कुछ केंद्रों पर आए किसान अपना नाम दर्ज कराकर वापस लौट गए। इसका कारण अभी धान की उपज का पूरी तरह तैयार न होना बताया गया है।
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष शासन द्वारा 35 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए खाद्य विभाग के पांच, एफसीआई का एक, एचसीसीएफ के दो व पीसीएफ के 29 क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन सभी एजेंसियों को 28 फरवरी तक लक्ष्य पूरा करना होगा।
विज्ञापन

किसानों के सामान्य धान की खरीद प्रति क्विंटल 1868 रुपये निर्धारित की गई है। क्रय केंद्र पर धान लाने वाले किसानों को धान की उतरवाई व उसकी छनाई के लिए बीस रुपये प्रति क्विंटल की दर से नगद भुगतान करना होगा। बाद में यह पैसा किसानों को उनके उपज मूल्य के साथ जोड़कर बैंक खाते में भुगतान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरिहरपुररानी विकास क्षेत्र के चितईपुर, मोहम्मदपुर कला, अकबरपुर, नौबस्ता, परसा डेहरिया, बैरागीजोत, शाहपुर कला व मछरिहिवा में धान क्रय केंद्र बनाया गया है। सिरसिया विकास क्षेत्र में भरथाकला, लक्ष्मनपुर बाजार, एकघरवा, बनकटवा जुड़पनिया, वीरपुर व सिरसिया में क्रय केंद्र खोला गया है।
जमुनहा विकास क्षेत्र के लालबोझा दर्वेश गांव, मल्हीपुर, जमुनहा भवनियापुर, गौसपुर व इमिलिया करनपुर तथा गिलौला विकास क्षेत्र के तुलसीपुर, हुसैनपुर खुरहुरी, धुसवा, गुजरवारा, परेवपुर, प्रहलादा, कटार, रामगढ़ी तथा इकौना विकास क्षेत्र के किसान सेवा सहकारी समिति इकौना व पीसीएफ इकौना सहित 37 केंद्रों पर धान की खरीद की जाएगी।
धान क्रय केंद्र हुसैनपुर खुरहुरी में फसल की खरीद के लिए दो कांटे, एक विनोइंग फैन व एक नामी मापक यंत्र मौजूद था लेकिन यहां बोरे नहीं आए थे। क्रय केंद्र पर बरदेहरा के किसान शिव गोपाल वर्मा व गिलौली के सुरेश कुमार वर्मा अपना नाम दर्ज कराने आए थे।
विकास क्षेत्र जमुनहा के गौसपुर स्थिति साधन सहकारी समिति धान क्रय केंद्र पर ताला लटक रहा था। यहां न तो केंद्र प्रभारी आए थे और न ही कोई किसान ही। केंद्र पर कांटा, विनोइंग फैन व नामी मापक सहित बोरे हैं कि नहीं, इसकी जानकारी देने वाला भी कोई नहीं मिला।
गिलौला के साधन सहकारी समिति धुसवां में मौजूद प्रभारी अजय कुमार गुप्ता ने बताया कि बोरा उपलब्ध नहीं है। कांटा, विनोइंग फैन, नामी मापक यंत्र उपलब्ध है। कुछ किसान आए थे जिन्होंने अपना पंजीयन कराया।
गिलौला के गुजरवारा साधन सहकारी समिति पर मौजूद प्रभारी पंकज कुमार पाठक ने बताया कि बोरी नहीं मिली है। कांटा, विनोइंग फैन व नामी मापक आदि मौजूद है। पहले दिन गुरुवार को केंद्र पर कोई किसान नहीं आया। ऐसा ही हाल क्षेत्र के तुलसीपुर स्थिति पीसीएफ धान क्रय केंद्र का भी दिखा। किराये के मकान में संचालित केंद्र पर प्रभारी मौजूद नहीं मिले। मौजूद लोगों ने बताया कि प्रभारी आए थे लेकिन कहीं गए हैं।

अपर जिलाधिकारी योगानंद पांडे ने बताया कि अभी धान पूरी तरह से तैयार न होने के कारण केंद्र पर फसल नहीं पहुंची। उम्मीद है कि जल्द ही क्रय केंद्रों पर धान की खरीद शुरू हो जाएगी। केंद्र किन कारणों से बंद था इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed