फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   No direct bus service from Ikauna, Jamunha to Bhinga

Shravasti News: इकौना, जमुनहा से भिनगा के लिए सीधी बस सेवा नहीं

Fri, 25 Aug 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Fri, 25 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
No direct bus service from Ikauna, Jamunha to Bhinga
डग्गामार वाहनों के सहारे यात्रा करना बना मजबूरी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
श्रावस्ती। भिनगा से जमुनहा, इकौना व गिलौला के लिए रोडवेज की कोई भी सीधी बस सेवा संचालित नहीं है। ऐसे में न्यायालय व जिला स्तरीय कार्यालयों सहित अन्य कार्य के लिए लोगों को मजबूरी में मुख्यालय तक आवागमन के लिए डग्गामार वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों की लगातार मांग के बावजूद रोडवेज के अधिकारी इस परेशानी को दूर कराने के लिए उदासीन बने हैं।
तीन तहसील व पांच विकास खंड वाले इस जिले में सिरसिया ब्लाक को छोड़ दिया जाए तो किसी भी ब्लाक व तहसील मुख्यालय से भिनगा के लिए सीधी बस सेवा नहीं है। भिनगा से बलरामपुर के लिए चलने वाली बस सुबह छह व सात बजे भिनगा से बलरामपुर के लिए जाती है। जबकि बलरामपुर से शाम आठ बजे व नौ बजे भिनगा लौटती है। विपरीत समय होने के कारण यात्रियों को इसके संचालन का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

जमुनहा से भिनगा के लिए परसा डेहरिया, भंगहा व बदला होकर बेहतर मार्ग सुविधा मौजूद है। इसके बावजूद जमुनहा से भिनगा के लिए प्राईवेट व निगम की बसों का संचालन नहीं किया जा रहा है। इकौना से भिनगा के लिए भी सेमरी व गिलौला होकर डबल लेन मार्ग होने के बावजूद सीधी बस सेवा का संचालन नहीं होता है। इससे जिले की करीब सात लाख की आबादी को आवागमन की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परमिट के बाद भी नहीं चल रही बसें
भिनगा से लक्ष्मणनगर गिलौला व इकौना होते हुए बहराइच के खुटेहना पयागपुर तक प्राइवेट बसों का परमिट है। इसके बावजूद बसों का संचालन नहीं हो रहा है। यही हाल भिनगा परसा मार्ग पर भी है। जहां जमुनहा मार्ग पर चलने वाली बसों की परमिट कानी बोझी तक तो भिनगा मार्ग की बसों की परमिट परसा डेहरिया तक ही है। ऐसे में अधिकांश सफर डग्गामार वाहनों से तय करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed