{"_id":"6a270bbc2fd2ac168b0a75f6","slug":"night-blood-survey-for-filariasis-eradication-begins-today-shravasti-news-c-104-1-srv1004-120713-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: फाइलेरिया उन्मूलन के लिए रात में रक्त सर्वे आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: फाइलेरिया उन्मूलन के लिए रात में रक्त सर्वे आज से शुरू
Tue, 09 Jun 2026 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
सीएमओ कार्यालय सभागार में आयोजित प्रशिक्षण में मौजूद कर्मी।
श्रावस्ती। फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सोमवार को सीएमओ कार्यालय सभागार में प्रशिक्षण आयोजित हुआ। सीएमओ ने लैब टेक्नीशियनों को नमूना संग्रहण और जांच प्रक्रिया की जानकारी दी। नौ से 17 जून तक नाइट ब्लड सर्वे (एनबीएस) कराया जाएगा। सीएमओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि सर्वे चार विकास खंडों के 12 चयनित गांवों में होगा। प्रत्येक ब्लॉक से तीन गांवों का चयन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर रक्त के नमूने लेंगी। यह सर्वे रात 10 बजे से दो बजे तक चलेगा। डॉ. उदयनाथ ने बताया कि फाइलेरिया के सूक्ष्म परजीवी (माइक्रोफाइलेरिया) रात में सतही रक्त प्रवाह में सक्रिय होते हैं। इसी कारण रक्त नमूने रात में लिए जाते हैं।
इकौना ब्लॉक के मदरा, कैलाशपुर और कंजरवा गांव, हरिहरपुर रानी के भंगहा, कोकल और पटना खरगौरा गांव, सिरसिया के भगवानपुर, चिल्हरिया और पड़वालिया गांव चुने गए हैं। जमुना ब्लॉक के शिकारीचौड़ा, हरिहरपुर और बंधनी गांव में भी नमूने लिए जाएंगे। सर्वे परिणामों से फाइलेरिया रोधी दवा वितरण को प्राथमिकता मिलेगी। इस मौके पर एआरओ सुरेश यादव, डीसीपीएम राकेश गुप्ता, एसएलटी दिलीप कुमार मिश्रा, मलेरिया इंस्पेक्टर शालिनी त्रिपाठी, एसएफडब्लू अमित कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।