फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   New tradition will not start in the fair: DM

मेले में नहीं शुरू होगी नई परंपरा : डीएम

Mon, 11 Nov 2019 11:06 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Nov 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
New tradition will not start in the fair: DM
सीताद्वार मेले को लेकर आयोजित बैठक में मौजूद अधिकारी। - फोटो : SRAWASTI
कटरा (श्रावस्ती)। सीताद्वार सहित जिले के अन्य स्थानों पर मंगलवार को लगने वाले कार्तिक पूर्णिमा मेले में किसी नई परंपरा की शुरुआत नहीं होगी। अधिकारी कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव प्रयास करें। भीड़भाड़ में हर सावधानी बरतें ताकि मेलार्थियों को कोई असुविधा न हो।
विज्ञापन

ये बातें सीताद्वार मेला परिसर में सोमवार को मेला आयोजन समिति के सदस्यों व अधिकारियों के साथ हुई बैठक में डीएम यशु रुस्तगी ने कहा। उन्होंने कहा कि मेले में पुलिस 24 घंटे ड्यूटी पर तैनात रहेगी। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए तैयार रहें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि भीड़ में सावधानी बरतें, किसी से गालीगलौज ना करें। मेलार्थियों को कोई परेशानी ना होने दें। उन्होंने लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की। इसके साथ ही साथ ही किसी प्रकार की परेशानी होने पर तत्काल मेला कंट्रोल रूम को अवगत कराने की बात कही। कहा कि यदि किसी का बच्चा खो जाए या कोई अन्य दिक्कत हो तो खोया-पाया विभाग को तुरंत अवगत कराएं। मेले में एंबुलेंस को छोड़ कर किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पुलिस अधीक्षक अनूप सिंह ने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी कानून व्यवस्था बनाए रखें। जो व्यवस्था जिस प्रकार चल रही थी, वह उसी प्रकार चलेगी। कोई नया कार्य नहीं संपन्न होगा। बिना परमिशन के कोई कार्य संपन्न नहीं होगा।
एसडीएम इकौना राजेश मिश्रा ने कहा कि सीताद्वार मेला परिसर को नौ सेक्टरों में बांटा गया है। सभी स्तर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त तादात में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। बताया कि झील में प्रतिबंधित स्थल तक ही लोगों को जाने देने की इजाजत है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बीके सिंह ने कहा कि मेले में दो एंबुलेंस की व्यवस्था की गई है। 24 घंटे स्वास्थ्य विभाग का दल मेले में तैनात रहेगा, किसी प्रकार की कोई परेशानी होने पर विभाग के टेंट में पहुंचकर इलाज कराया जा सकता है।

इस दौरान अधिकारियों ने मेला परिसर में लगे स्टालों का भी निरीक्षण किया। साथ ही संबंधितों को दिशा-निर्देश भी दिए। बैठक में श्रावस्ती विधायक रामफेरन पांडे, एएसपी बीसी दुबे, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओंकार राणा, जिला कृषि अधिकारी आरपी राना व डीडीओ विनय कुमार तिवारी सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed