फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   National Lok Adalat will be held on August 13

13 अगस्त को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत

Fri, 05 Aug 2022 11:40 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Aug 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat will be held on August 13
श्रावस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। जिसकी सफलता के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी व एडीजे एससी एसटी ने अधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन

बैठक में अपर जनपद न्यायाधीश एससी एसटी व नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत उमेश कुमार द्वितीय ने कहा कि 13 अगस्त को राष्ट्रीय लोक अदालत लगेगी। सभी प्रशासनिक अधिकारी इसमें अधिक से अधिक वादों को सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारित कराएं। जनपद न्यायाधीश व जिलाधिकारी के न्यायालय तथा उनके अधीनस्थ सभी न्यायालयों तथा कार्यालयों पर सुबह 10 बजे से इसका आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

इसमें भरण पोषण, वैवाहिक व पारिवारिक विवाद, राजस्व विवाद, श्रम अधिनियम से संबंधित वाद, नाप तौल के मामले, विद्युत अधिनियम, आबकारी अधिनियम, जिला परिषद एवं नगर पालिका परिषद अधिनियम, उपभोक्ता फोरम के वाद, स्टाम्प एक्ट, चकबंदी वाद, दाखिल खारिज तथा दीवानी मामलों का निस्तारण सुलह समझौते के आधार पर निस्तारित किए जाएंगे। प्रिलिटिगेशन वादों का निस्तारण भी सुलह-समझौते के आधार पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में प्राधिकरण के सचिव व सिविल जज प्रवर खंड मृत्युंजय श्रीवास्तव, एएसपी केशव चंद्र गोस्वामी, जिला विद्यालय निरीक्षक संत प्रकाश, एसडीएम आशुतोष, एसीएमओ डॉ. उदय, उप प्रभागीय वनाधिकारी अर्चना रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रद्धा पांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed