फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   NAC assessment enhances the quality of higher education

नैक मूल्यांकन से उच्चशिक्षा की गुणवत्ता में आता निखार

Sun, 16 Feb 2020 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 16 Feb 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
NAC assessment enhances the quality of higher education
श्यामता प्रसाद चौधरी महिला कालेज में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित करते अतिथि( - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। स्वर्गीय श्यामता प्रसाद चौधरी महिला महाविद्यालय खरगौरा बस्ती में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ व आंतरिक गुणवत्ता प्रमाणन प्रकोष्ठ की ओर से एक गोष्ठी का आयोजन हुआ। उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद मूल्यांकन की भूमिका विषय पर गोष्ठी की शुरुआत अपर सचिव उच्च शिक्षा परिषद डॉ. आरके चतुर्वेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर की।
विज्ञापन

इस दौरान विशिष्ट अतिथि डॉ. भानुप्रताप सिंह ने कहा कि नैक मूल्यांकन कराना कोई बड़ी चुनौती नहीं है। हम अगर आज से ठान लें तो अगले दो वर्षों में अपने अपने महाविद्यालय का नैक मूल्यांकन करा सकते हैं। डॉ. दीपक बाबू ने कहा कि नैक मूल्यांकन से उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में निखार आता है। सभी महाविद्यालय नैक मूल्यांकन कराने की तैयारी करे। विश्व विद्यालय स्तर से हम सभी आप सबका सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

डॉ. अश्वनी कुमार मिश्र ने प्रोजेक्टर पर पावर प्वाइंट के माध्यम से समस्त महाविद्यालयों के प्रबंधकों, प्राचार्यों व शिक्षकों को नैक मूल्यांकन कराने की प्रक्रिया के बारे में बताया। साथ ही शासन स्तर से हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। कार्यक्रम का संचालन नरेंद्र जायसवाल व वेद प्रकाश द्विवेदी ने किया। इस मौके पर बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच के कई कॉलेजों के प्रबंधक, प्राचार्य व शिक्षक सहित शोध छात्र व छात्राएं मौजूद रहीं। इस दौरान महाविद्यालय की छात्राओं ने कत्थक नृत्य, वसंत गीत, लोकगीत व सरस्वती वंदना आदि प्रस्तुत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed