फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Muskaan Express will speed up vaccination

मुस्कान एक्सप्रेस देगी टीकाकरण को रफ्तार

Thu, 16 Jun 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
Muskaan Express will speed up vaccination
जागरुकता वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते सीएमओ साथ में अन्य - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। कोविड व नियमित टीकाकरण के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने प्रयास तेज कर दिए हैं। इसी क्रम में गुरुवार से जिले में मुस्कान एक्सप्रेस के दो प्रचार वाहनों का संचालन शुरू किया गया है। यूनिसेफ और एलाइंस फॉर इम्यूनाइजेशन एंड हेल्थ डिस्ट्रिक्ट (एआईएच) के सहयोग से संचालित इन दोनों वाहनों को सीएमओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन दोनों जागरूकता वाहनों का संचालन हरिहरपुररानी व जमुनहा क्षेत्र में करीब एक माह तक किया जाएगा।
विज्ञापन

इस दौरान सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि मुस्कान एक्सप्रेस का उद्देश्य ऐसे क्षेत्रों में भ्रमण करना है। जहां पर कोविड-19 एवं नियमित टीकाकरण के प्रति जागरूकता का अभाव है। यह वाहन निर्धारित इलाकों में जाकर गली-गली में भ्रमण कर ऑडियो मेसेज के माध्यम से कोविड-19 व नियमित टीकाकरण और कोविड अनुरूप व्यवहार को अपनाने के लिए प्रेरित व जागरूक करेगा। करीब एक माह बाद जब यह वाहन अपने ब्लॉक में भ्रमण कर लेंगे तो इन्हें दूसरे ब्लॉक में भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सीएमओ ने बताया कि नियमित टीकाकरण के तहत पांच साल में सात बार टीकाकरण करवाना अनिवार्य है। यह टीके 12 प्रकार की बीमारियों से सुरक्षा प्रदान करते हैं। जिसमें टीबी, पोलियो, हेपेटाइटिस-बी, डिप्थीरिया, टिटनेस, मीजिल्स परट्यूटिस (काली खासी), रूबेला, जेई (दिमागी बुखार), निमोनिया, वायरल डायरिया, इन्फ्लुएंजा आदि शामिल हैं। निजी अस्पतालों में जहां इन बीमारियों से बचाव के लिए महंगे दामों पर टीके लगवाने पड़ते हैं। वहीं सरकारी अस्पतालों में यह टीके पूरी तरह से नि:शुल्क उपलब्ध हैं। एसीएमओ डॉ. मुकेश मातनहेलिया ने कहा कि इन वाहनों के चलने से लोगों में टीकाकरण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण बहुत जरूरी है। टीके की सभी आवश्यक डोज लेने पर ही पूर्ण प्रतिरक्षण मिलता है। इस मौके पर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के प्रभारी जिला कार्यक्रम प्रबंधक राकेश गुप्ता, जिला स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सूचना अधिकारी अभय प्रताप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed