फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Murder of woman

आम बीनने गई महिला की हत्या

Thu, 28 May 2020 09:19 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
Murder of woman
सिरसिया (श्रावस्ती)। मदारगढ़ गांव में बुधवार रात आई आंधी में गिरे आम बीनने गई महिला की हत्या कर दी गई। आम के पेड़ को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। महिला के परिवारीजन आम के पेड़ को अपना बता रहे थे, जबकि हत्या के आरोपी विवादित पेड़ को अपना बता रहे थे। सूचना पर पहुंचे एएसपी ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। मामले में मृतका के पुत्र की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम मदारगढ़ में बुधवार रात आई आंधी में आम टूट कर गिरे थे। इन्हें बीनने के लिए रात में ही कैलाशा (36) पत्नी जगराम घर के पास लगे पेड़ के पास गई थी। आम बीनने के दौरान पेड़ से कुछ दूरी पर घर बना कर रह रहे निरहू व उसके तीन पुत्रों ने लाठी डंडे से उस पर हमला कर दिया। इस दौरान चारों ने मिल कर महिला की पीट-पीट कर हत्या कर दी। बाद में उसका शव घर के पास फेंक दिया। घटना के समय मृतका के पति व पुत्र घर पर नहीं थे।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार आम के पेड़ को लेकर कैलाशा के परिवारीजन व निरहू के बीच काफी दिनों से विवाद चल रहा है। जिस खेत में आम का बाग लगा है वह कैलाशा के परिवारीजनों का था। उसे उसके ससुर के पिता ने नरिहू के हाथ बेच दिया था। तभी से कैलाशा के परिवारीजनों का कहना था कि उन्होंने खेत बेचा था पेड़ नहीं। इसीलिए पेड़ व उसके फल पर उनका अधिकार है। वहीं निरहू का दावा था कि खेत के साथ उसने पेड़ भी खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बात को लेकर आए दिन दोनों पक्ष आमने सामने आ जाते थे। कैलाश की हत्या की सूचना ग्रामीणों ने सिरसिया पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक सिरसिया विनोद कुमार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना की सूचना पर एएसपी बीसी दुबे ने मौके का जायजा लिया। साथ ही प्रभारी निरीक्षक को आरोपियों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। मामले में मृतका के पुत्र ने दो लोगों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed