फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Motorcyclist killed, two injured in accident.

Shravasti News: हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Sun, 04 Oct 2026 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 04 Oct 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist killed, two injured in accident.
श्रावस्ती। भिनगा-सेमरी मार्ग पर शनिवार को अज्ञात वाहन से बाइक टकरा गई। दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि एक बालिका व एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला चिकित्सालय से घायलों को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


बलरामपुर जिले के नई बाजार चौक निवासी अब्दुल कुद्दूस (41) भिनगा नगर के पुरानी बाजार निवासी अपने बहनोई मकसूद (42) के घर आए थे। यहां से लौटते समय एक ही बाइक पर अब्दुल कुद्दूस, मकसूद व जैना (10) सवार थे। भिनगा-सेमरी मार्ग पर ग्राम अकबरपुर के निकट अज्ञात वाहन से बाइक टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


वहीं, पास में ही मौजूद यातायात पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिनगा पहुंचाया। चिकित्सकों अब्दुल कुद्दूस को मृत घोषित कर दिया। मकसूद व जैना की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब्दुल कुद्दूस के ममेरे भाई रियाज ने बताया कि शायद मिशन शक्ति टीम के वाहन से दुर्घटना हुई है।


------
ओवरटेक करते समय हुई दुर्घटना
मिशन शक्ति टीम की गाड़ी से यह हादसा नहीं हुआ है। दो बाइकें आपस में ओवरटेक करते समय यह दुर्घटना हुई है। मिशन शक्ति टीम का वाहन पीछे था, इसलिए लोगों को भ्रम हुआ है।
-चंद्रकेश सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed