फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Morning sun gave relief, evening again increased cold

सुबह धूप ने दी राहत, शाम को फिर बढ़ी ठंड

Thu, 02 Jan 2020 11:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Morning sun gave relief, evening again increased cold
श्रावस्ती में ठंड के चलते गर्म कपड़े पहनकर जाते लोग। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। तराई का मौसम गुरुवार सुबह धूप निकलने से खुशगवार रहा। वहीं दोपहर बाद बदली छाने व तेज हवा के कारण मौसम के मिजाज में अचानक बदलाव हो गया। ठंड बढ़ने से लोगों को फिर से घरों में ही छिप जाना पड़ा। वहीं जिले का न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

तराई में विगत कई दिनों से सूरज के दर्शन नहीं हो रहे थे। दिन रात चल रही पश्चिमोत्तर बर्फीली हवा के कारण जहां मौसम का पारा लुढ़क कर दो डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया था वहीं कोहरा बूंद बन कर बरस रहा था। इससे न सिर्फ इंसान ही बल्कि पशु पक्षी भी बेहाल हो गए थे। गुरुवार सुबह मौसम का मिजाज तराई क्षेत्र में कुछ बदल गया। सुबह नौ बजे तेज धूप निकलने के कारण लोग घर से बाहर निकल आए।
विज्ञापन

पार्कों में बच्चे खेलने लगे। तो बुजुर्ग धूप सेकने के लिए दरवाजों पर निकल आए। अवकाश होने के कारण लगभग सभी लोग बदले मौसम का आनंद ले रहे थे कि दोपहर बाद अचानक पारा लुढ़कने लगा। बादल छाने और तेज पश्चिमोत्तर हवा से लोगों को फिर ठंड का एहसास हुआ। इससे लोग दोबारा गर्म कपड़ों में छिपने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं फसल अनुसंधान केंद्र बहराइच के मौसम विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एमबी सिंह ने बताया कि गुरुवार का तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। तापमान में उतार चढ़ाव की स्थिति अभी बनी रहेगी। शुक्रवार को मौसम ठंडा बना रह सकता है। रात में कोहरा पड़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed