फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   More patients of fever and skin diseases came to the public health fair.

Shravasti News: जन आरोग्य मेले में बुखार और त्वचा के रोगी अधिक आए

Mon, 23 Feb 2026 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Mon, 23 Feb 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
More patients of fever and skin diseases came to the public health fair.
हरदत्तनगर पीएचसी में आयोजित आरोग्य मेले में मरीज देखते चिकित्सक।- संवाद
श्रावस्ती/वीरपुर/गिरंट बाजार। सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान बुखार व त्वचा रोगियों की संख्या अधिक रही। चिकित्सकों ने इलाज के साथ ही मरीजों को बीमारियों से बचने के उपाय भी बताए।
विज्ञापन


लोगों को अवकाश के दिनों में भी स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज की सुविधा देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरी तरहर में डॉ. शकील के नेतृत्व में जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


इसमें कुल 36 मरीज आए, जिनमें बुखार के 12, सर्दी-खांसी के सात, त्वचा रोग के 13 तथा शेष अन्य बीमारियों से संबंधित मरीज आए। वहीं, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तिलकपुर में डॉ. इंद्रपाल के नेतृत्व में जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान कुल 18 मरीज आए, जिनमें बुखार के पांच, त्वचा रोग के छह, सर्दी-खांसी के चार व तीन अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे। इसी तरह से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हरदत्त नगर में डॉ. सालिम मसूद के नेतृत्व में आरोग्य मेला आयोजित हुआ। इस दौरान कुल 45 मरीज आए।


इनमें बुखार के 18, त्वचा रोग के 12, शुगर व बीपी के 11 तथा शेष अन्य बीमारियों के मरीज शामिल रहे। आरोग्य मेले में चिकित्सकों ने मरीजों को सफाई रखने व सुबह-शाम होने वाली ठंड से बचने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed