{"_id":"64cfe7a6f7b40d5d0305a226","slug":"mission-indradhanush-campaign-starting-today-srawasti-news-c-104-1-slko1050-731-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: आज शुरू हो रहा मिशन इंद्रधनुष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: आज शुरू हो रहा मिशन इंद्रधनुष अभियान
Mon, 07 Aug 2023 12:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Mon, 07 Aug 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
श्रावस्ती। जिले में आज सोमवार से पांचवें चरण का मिशन इंद्रधनुष अभियान की शुरुआत होगी। तीन चरण में चलने वाले इस अभियान में इस बार सात नहीं बारह रोग से बचाव के टीके लगाए जाएंगे। इसके लिए सिरसिया के मोतीपुर कला से डीएम कृतिका शर्मा सुबह साढ़े दस बजे कार्यक्रम की शुरुआत करेंगे।
जिले सहित प्रदेश में चार चरणों में सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया जा चुका है। इस दौरान अब तक अभियान में जीरो से पांच वर्ष तक के बच्चों को सात गंभीर बीमारियों से बचाव की टीके लगाए जाते थे। इनमें टीबी, पोलियो, डायरिया, काली खांसी, गलघोंटू, टिटनेस व खसरे का टीका शामिल था। लेकिन इस बार तीन चरण में चलने वाले इस अभियान के दौरान बच्चों को बारह रोग से बचाव के टीके लगाए जाएंगे।
खसरा, रूबेला, गलाघोंटू, काली खांसी, टेटनेस, निमोनिया, टीबी, दिमागी बुखार, पोलियो की सुई, डायरिया, हेपेटाइटिस-बी, हीमोफिलस इन्फ्लुएंजा टाइप बी का टीका शामिल है। सीएमओ डाॅ. एपी सिंह ने बताया कि पांच वर्ष तक के छूटे सभी बच्चों की सूची तैयार कर माइक्रो प्लान बनाया जा चुका है। आज से सभी टीके सरकारी अस्पतालों और टीकाकरण सत्रों पर नि:शुल्क लगाएं जाएंगे। साथ ही संबंधित आशा लोगों के घर जाकर बच्चों को टीकाकरण के लिए संबंधित केंद्र तक पहुंचाएंगी।