{"_id":"6339d47fa1b4a5162c1c8237","slug":"missing-married-woman-s-body-found-for-ten-days-srawasti-news-lko6511794136","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस दिन से लापता विवाहिता की मिली लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस दिन से लापता विवाहिता की मिली लाश
विज्ञापन
जमुनहा (श्रावस्ती)। बहराइच के थाना नवाबगंज अंतर्गत बनकसही निवासिनी विवाहिता की लाश शनिवार को मल्हीपुर व नवाबगंज पुलिस ने खोज निकाली। मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक पति ने झाड़फूंक के बहाने पत्नी को अवसान कुंडी जंगल ले जाकर उसकी हत्या की और लाश को छिपाया था।
बहराइच के थाना नवाबगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बनकसही निवासी अयाज खान ने अपनी पुत्री जैनब (20) का निकाह थाना क्षेत्र के ही ग्राम जमादार गांव निवासी सहाबुद्दीन खान के साथ दो वर्ष पूर्व किया था। अयाज खान मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करता है। 22 सितम्बर 2022 को अयाज मुंबई से वापस घर लौटा था, तब उसे जानकारी हुई कि उसकी पुत्री जैनब को 21 सितंबर उसका दामाद सहाबुद्दीन खान झाड़फूंक करवाने के लिए अपने साथ घर ले गया था। जब अयाज ने दामाद के बड़े भाई शमसुद्दीन खान से फोन पर बात किया तो उसने बताया कि जैनब किसी और के साथ भाग गई है। इस पर जैनब के पिता ने रिश्तेदारों में फोन करके जानकारी लिया। इसके बाद अयाज ने 24 सितंबर को नवाबगंज थाने में जैनब को गायब करने का आरोप लगाते हुए पति, जेठ, सास व ननद के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया।
पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की। पुलिस की ओर से सहाबुद्दीन को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह जैनब को अपने साथ मल्हीपुर थाना के हरदत्त नगर गिरन्ट रेंज के अवसान कुंडी जंगल के बीचोंबीच ले गया था। जहां उसकी हत्या कर लाश को जंगल में छिपा दिया। जानकारी के बाद प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज राम समुझ प्रभाकर ने प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर हर्षवर्धन सिंह के साथ अवसान कुंडी जंगल जाकर सहाबु़द्दीन की निशानदेही पर जैनब की लाश खोज निकाली। जिसे जंगली जानवरों ने नोचकर क्षत विक्षत कर दिया था। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर परिजनों से शिनाख्त कराई तो उसकी पहचान जैनब के रूप में हुई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा है। पुलिस ने पति सहाबुद्दीन, जेठ शमशुद्दीन खान, सास मुल्लाईंन, ननद खातमा व शबनम के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।