{"_id":"64972624bc099f6e9f0719e6","slug":"misleading-the-youth-by-creating-social-media-page-of-officers-srawasti-news-c-104-1-slko1050-207-2023-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: अफसरों का सोशल मीडिया पेज बना कर युवाओं को कर रहे गुमराह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: अफसरों का सोशल मीडिया पेज बना कर युवाओं को कर रहे गुमराह
Sat, 24 Jun 2023 10:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 24 Jun 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
नौकरी का झांसा देकर मोबाइल नंबर व पता पूछ रहे जालसाज
श्रावस्ती। जिले में तैनात एसपी सहित देश व प्रदेश के कई अन्य आईएएस व आईपीएस अधिकारियों का पेज बना कर जालसाज युवाओं को गुमराह कर रहे हैं। ये शातिर फेसबुक पेज पर घर बैठे हजारों रुपये कमाने का झांसा देकर युवाओं व बेरोजगारों का मोबाइल नंबर व पता पूछ रहे हैं। यह जिले में तैनात पुलिस अधीक्षक आईपीएस प्राची सिंह के नाम पर फेसबुक पर बनाया गया पेज फर्जी है। ऐसे ही देश व प्रदेश के कई नामचीन महिला व पुरुष आईएएस व आईपीएस सहित पीसीएस अधिकारियों की फर्जी पेज बनाए गए हैं। इस पर कई पेन व पेंसिल कंपनियों सहित अन्य सामानों का घर बैठे पैकिंग कर पंद्रह से पचास हजार रुपये प्रतिमाह कमाने का लालच दिया जा रहा है। इतना ही नहीं जालसाज प्रत्येक जिले में ऐसे बीस इच्छुक बेरोजगारों के तलाश की बात कह लोगों से उनके मोबाइल नंबर व पता पूछ रहे हैं। जालसाजों के झांसे में आकर शिक्षित व अशिक्षित युवक-युवतियां व बेरोजगार इस फेक आईडी पर अपना नाम, पता, मोबाइल नंबर व ईमेल आईडी भेज रहे हैं। इसका दुरुपयोग होने की पूरी आशंका है।
इन ठगों पर कार्रवाई करने के लिए न तो कोई पहल की गई है। और न ही अब तक कोई ठग अथवा जालसाज पुलिस की गिरफ्त में आ सका है। यह स्थिति सिर्फ जिले में ही नहीं बल्कि देश व प्रदेश के अन्य जिलों व महानगरों की भी है। इसके बावजूद पुलिस व पुलिस का आईटी सेल चुप्पी साधे हैं। इस बारे में एसपी प्राची सिंह का कहना है कि यह मेरी नहीं बल्कि फेक आईडी है। इस बारे में कई लोगों के पहले भी फोन आ चुके हैं जिसकी जांच कराई जा रही है। संवाद