फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Meritorious students overjoyed upon receiving medals and certificates of merit.

Shravasti News: मेडल व प्रशस्ति पत्र पाकर गदगद हुए मेधावी

Sun, 26 Jul 2026 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Sun, 26 Jul 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
Meritorious students overjoyed upon receiving medals and certificates of merit.
मेधावी सम्मान समारोह में विद्यार्थी को प्रश​स्ति पत्र प्रदान करते अति​थि
श्रावस्ती। भिनगा के दीप वाटिका मैरिज लाॅन में रविवार को प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में मेधावी अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मेधावियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ भिनगा विधायक इंद्राणी वर्मा ने किया। इस दौरान न्यास के प्रदेश संरक्षक घनश्याम बाजपेयी ने कहा कि प्रतिभा संरक्षण सेवा न्यास प्रतिभाओं को निखार कर आगे बढ़ाने का काम करती है। उन्होंने कहा कि मेधावियों का सम्मान करने से उनमें नवीन ऊर्जा का संचार होता है और वह नए उमंग के साथ भविष्य की अन्य परीक्षाओं की तैयारी करते हैं। इस दौरान मौजूद अतिथियों ने हाईस्कूल के मेधावी नौशाद, सचिन शुक्ला, अमर प्रकाश, रोशनी वर्मा, लकी, आयुष्मान पटेल, दिव्यांशी गुप्ता, कमल तिवारी, आदित्य पाठक, शची शर्मा, दामिनी वर्मा, सर्वेश कुमार शुक्ला, सुरजीत कुमार, ईशा पांडेय, सतीश कुमार, विनोद कुमार यादव, अभिवन वर्मा व अखिलेश यादव को प्रशस्ति पत्र व मेडल प्रदान किया। इसी तरह से इंटरमीडिएट की मेधावी मुस्कान यादव, खुशी श्रीवास्तव, सविता यादव, सुशील मिश्रा, आंचल मौर्या, नेहा सिंह यादव, अंशिका, अंशिका यादव, आभा ज्योति, सौरभ, अनुराग कसौधन व सुखप्रीत सिंह वालिया सहित अन्य मेधावियों को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर पंकज मिश्रा, अधिवक्ता दिनेश कुमार शुक्ला, प्रधानाचार्य रामविहारी बाजपेयी, डॉ. धर्मेंद्र गुप्ता सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed