फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Mercury reached five degrees, people shivering with cold

पांच डिग्री पहुंचा पारा, ठंड से कांपे लोग

Thu, 21 Jan 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Mercury reached five degrees, people shivering with cold
कोहरे की चादर मे लिपटी तराई व सर्द हवा से लोग परेशान। - फोटो : SRAWASTI
श्रावस्ती। तराई में मंगलवार शाम शुरू हुआ घने कोहरे का दौर लगातार जारी है। इससे गुरुवार को समूची तराई कोहरे की चादर में लपटी रही। जिससे लगातार दूसरे दिन भी सूरज दिखाई नहीं दिया। इस बीच बर्फीली हवा ने ठिठुरन काफी बढ़ा दी है। वहीं ठंडी पड़ चुकी अलाव की आंच ने जहां लोगों को घरों में दुबकने को मजबूर कर दिया। वहीं हाड़कंपाऊ ठंड से जनजीवन पूरी तरह अस्तव्यस्त हो गया है।
विज्ञापन

जिले में मौसम का पारा लगातार लुढ़क रहा है। मंगलवार शाम शुरू हुआ घने कोहरे का दौर गुरुवार को पूरे दिन जारी रहा। कोहरे व बदली के कारण गुरुवार दूसरे दिन भी सूरज दिखाई नहीं पड़ा। इसके साथ ही लगातार 10 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ बर्फीली हवा ने ठिठुरन काफी बढ़ा दी है। गुरुवार को जिले का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं आर्द्रता 68 प्रतिशत होने के कारण धुंध छाई रही।
विज्ञापन

लगातार गिरते पारे के कारण जहां ठिठुरन बढ़ी है। जिले में पड़ रही हाड़कंपाऊ ठंड के कारण जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। लोग गर्म कपड़ों में भी ठंड से कंपकंपाते देखे जा रहे हैं। इससे बचने के लिए जहां लोग अनावश्यक घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। वहीं मुख्य मार्ग सहित बाजारों में भी चहल-पहल कम दिखाई दे रही है। कंपकंपाती ठंड से सिर्फ इंसान ही नहीं पशु-पक्षी भी बेहाल हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह बताते हैं कि मौसम में बदलाव अभी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed