फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Members administered oath not to use plastic

Shravasti News: सभासदों को दिलाई प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की शपथ

Tue, 06 Jun 2023 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती Updated Tue, 06 Jun 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Members administered oath not to use plastic
श्रावस्ती। नगर पालिका परिषद भिनगा व नगर पंचायत इकौना में विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान नगर पालिका व नगर पंचायत अध्यक्ष ने मौजूद सभासदों को कपड़े का झोला प्रदान कर एकल उपयोग वाली प्लास्टिक का इस्तेमाल न करने की शपथ दिलाई। कहा कि जीवन बचाने के लिए पर्यावरण की सुरक्षा जरूरी है।
विज्ञापन


भिनगा नगर पालिका परिषद में आयोजित कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष इरफान अहमद ने प्लास्टिक के प्रयोग पर प्रतिबंध एवं प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान के बारे में लोगों को जागरूक किया। कहा कि वर्तमान में बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण को यदि समय रहते नियंत्रित नहीं किया तो भविष्य में सभी का जीवन संकट में फंस जाएगा। इस लिए पर्यावरण की रक्षा के लिए हर व्यक्ति को अपनी निजी और सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाने चाहिए। इसके बाद मौजूद लोगों ने नगर पालिका के बगल स्थित पार्क में जाकर पौधारोपण भी किया।
विज्ञापन

इकौना में अधिशासी अधिकारी विनीत कुमार ने सभी का आह्वान किया कि प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग न करने का सामूहिक स्तर पर संकल्प ले। साथ ही पर्यावरण की रक्षा के लिए पौधरोपण करने के साथ अपने क्षेत्र को भी साफ सुथरा बनाए। इस मौके पर पुष्पा, प्रभावती, अर्जुन प्रसाद, सौरभ आर्य, भगतराम यादव सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed