फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Meeting to make girl child and Uttar Pradesh Day successful

बालिका व उत्तर प्रदेश दिवस को सफल बनाने को हुई बैठक

Thu, 21 Jan 2021 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 10:26 PM IST
विज्ञापन
Meeting to make girl child and Uttar Pradesh Day successful
श्रावस्ती। विकास भवन स्थित सभाकक्ष में गुरुवार को बालिका दिवस व उत्तर प्रदेश दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर एक बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी ने की। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि 24 जनवरी को बालिका दिवस व उत्तर प्रदेश दिवस पर कलेक्ट्रेट स्थित तथागत हाल सभागार में कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन

उन्होंने जिला प्रोबेशन अधिकारी मोहन त्रिपाठी को दोनों कार्यक्रमों का नोडल अधिकारी बनाया है। जबकि जिला सूचना अधिकारी शिवनाथ को सहयोग के लिए सह नोडल अधिकारी बनाया है। ऐसे में उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला सूचना अधिकारी व जिला समन्वयक बेसिक शिक्षा को आपस में सामंजस्य बनाकर कार्यक्रम को व्यवस्था पूर्ण ढंग से संपन्न कराने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही उन्होंने इस अवसर पर जिले की प्रतिभावान बालिकाओं एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को भी सम्मानित करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed