{"_id":"695819109ec19d903108d144","slug":"medicines-were-tested-on-366-animals-in-the-camp-shravasti-news-c-104-1-slko1011-116972-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: शिविर में 366 पशुओं का परीक्षण कर दी गईं दवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: शिविर में 366 पशुओं का परीक्षण कर दी गईं दवाएं
Sat, 03 Jan 2026 12:44 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Sat, 03 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
अशनहरिया गांव में लगे पशु चिकित्सा शिविर में जांच करते चिकित्सक।- स्रोत: एसएसबी
श्रावस्ती। एसएसबी 62वीं वाहिनीं की ओर से शुक्रवार को सीमावर्ती गांव ककरदारी व अशनहरिया में निशुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगाया गया। इसमें पशु चिकित्साधिकारी सोनवा डॉ. इमरान खान ने एसएसबी की पशु चिकित्सा टीम के साथ पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर पशुपालकों को दवाएं वितरित कीं।
पशु चिकित्साधिकारी डॉ. इमरान ने बताया कि एसएसबी के मुख्य आरक्षी हंसराज व सिद्धांत के साथ 58 पशुपालकों के 366 पशुओं के स्वास्थ्य की जांच की गई। इसके साथ ही पशुपालकों को आवश्यक दवाइयों का निशुल्क वितरण भी किया गया।
पशुपालकों को संबोधित करते हुए डाॅ. इमरान ने कहा कि मवेशियों का स्वास्थ्य सीधे परिवार की आजीविका से जुड़ा होता है। ऐसे में पशुओं का समय-समय पर टीकाकरण करवाएं, उनके रहने के स्थान पर साफ-सफाई रखें और स्वच्छ पेयजल एवं संतुलित आहार दें। किसी भी प्रकार के रोग के लक्षण दिखाई देने पर बिना देर किए नजदीकी पशु चिकित्सक से संपर्क करें।